लाइफ स्टाइल

Favorite चीजें खाने के बाद ऐसे करें डिटॉक्स

Sanjna Verma
20 Aug 2024 7:05 PM GMT
Favorite चीजें खाने के बाद ऐसे करें डिटॉक्स
x

हेल्थ टिप्स Health Tips: रक्षाबंधन का त्योहार भारत में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोगों के घरों में बहुत सारी मिठाइयां बनती हैं, वहीं कुछ ऐसे पकवान भी बनते हैं जो डीप फ्राइड होते हैं। त्योहार के मौके पर फिटनेस फ्रीक भी सेहत की चिंता छोड़ जमकर खाते हैं। इस चीजों को खाने के बाद मन तो पूरी तरह से खुश और तृप्त हो जाता है, लेकिन पेट परेशान हो जाता है। रक्षाबंधन पर अगर आपने भी ढेरों मिठाई और पूड़ी खाई हैं तो अब शरीर को डिटॉक्स करने की बारी है। ऐसा करने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, और फिर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। जानिए किस तरह करें डिटॉक्स

1) एक्टिव रहना है जरूरी- अगर आपने त्योहारों पर खूब मिठाई खाई है और तला हुआ खाना भी खाया है तो शरीर को फिट रखने के लिए डिटॉक्स करें। इसके लिए कार्डियो एक्सरसाइज और वॉक करें। ये दोनों ही चीजें शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। Body Detoxification के लिए रोजाना 20 से 30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करें। अगर कार्डियों करने का मन न हो तो वॉक करें।
2) बेहतरीन होता है डिटॉक्स वॉटर- डिटॉक्सिफिकेशन के लिए डिटॉक्स वॉटर पीना अच्छा माना जाता है। इसे आसानी से बना सकते हैं। खीरे पुदीने से बना ये पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक बोतल पानी में खीरे के कुछ टुकड़े एवं पुदीने के पत्तों को डालकर रखें। इसे आप रात में बना कर रखएं और सुबह इस पानी को पीएं। चाहें तो सुबह बनाकर रख दें और फिर पूरे दिन पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होगा और पाचन बेहतर होगा।
3) फास्टिंग है फायदेमंद- शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए फास्टिंग करना सबसे अच्छा है। इसके लिए कम से कम दो मील्स में गैप रखना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हफ्ते में एक बार इंटरमिटेंट फास्टिंग भी कर सकते हैं।
4) बेस्ट है गुनगुना पानी- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप गुनगुना पानी पीएं। ये सबसे बेस्ट तरीका है जिससे आप विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल सकते हैं। ये शरीर के सभी अंगों के लिए भी अच्छा माना जाता है। सुबह उठकर आप इस पानी को पी सकते हैं।
Next Story