लाइफ स्टाइल

आखिर क्यों शादी से पहले लड़का और लड़की के मिलाए जाते है 36 गुण, जानिए

Rani Sahu
30 Sep 2022 11:28 AM GMT
आखिर क्यों शादी से पहले लड़का और लड़की के मिलाए जाते है 36 गुण, जानिए
x
भारतीय संस्कृति में शादी का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में विवाह से पहले भी कई रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। लड़का -लड़की की शादी से पहले काफी सारी चीजें देखी और परखी जाती है।
बता दें कि विवाह में कुंडलियों को मिलाने का भी विधान है। दरअसल, शादी से पहले लड़का-लड़की की कुंडली में 36 गुणों का मिलान हो रहा है या नहीं, यह भी देखा जाता है। लेकिन आपके मन में सवाल उठता होगा कि आखिर इन 36 गुणों का मिलान क्यों किया जाता है।
चलिए जानते है-
आपको बता दें कि शादी के बाद पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन सुखमय और खुशहाल हो। इस वजह से कुंडली मिलान में 36 गुणों को देखा जाता है। ऐसा इसलिए भी किया जाता है ताकि विवाह के बाद पति-पत्नी को संतान प्राप्ति हो, घर में सुख- समृद्धि बनी रहें और दंपत्ति की दीर्घ आयु हों आदि लाभ के लिए लड़का- लड़की के 36 गुणों का मिलान हो रहा है या नहीं यह देखना महत्वपूर्ण काम माना जाता है। शादी से पहले 36 गुणों में से 18 से 21 गुण लड़का और लड़की की कुंडली में मिलना जरूरी होता है।
Next Story