लाइफ स्टाइल

सावन में त्यौहार पर 'रवा केसरी' से खुश करे घर आये मेहमानों को

Kiran
15 Aug 2023 6:48 PM GMT
सावन में त्यौहार पर रवा केसरी से खुश करे घर आये मेहमानों को
x
रवा केसरी कर्नाटक का लोकप्रिय व्यंजन है, जिसका सेवन खाना खाने के बाद किया जाता है। इसे मुख्य अवसरों पर बनाया जाता है। स्वाद और सेहत से भरपूर रवा केसरी सूजी और चीनी से मिलकर बनती है। इस तीज त्यौहार पर आप भी लज़ीज़ व्यंजन को घर पर बना सकती है। आज हम आपको रवा केसरी बनाने के बारे में बतायेंगे,तो आइये जानते है इस बारे में
सामग्री:
गर्म पानी - 2 टेबल स्पून
केसर - 1/4 टी-स्पून
घी - 1 टेबल स्पून
काजू - 45 ग्राम
किशमिश - 2 टेबल स्पून
पानी - 660 मिलीलीटर
चीनी - 180 ग्राम
घी - 90 मिलीलीटर
सूजी - 180 ग्राम
घी - 60 मिलीलीटर
इलायची पाउडर - 1/4 टी-स्पून
विधि:
-कटोरे में 2 चम्मच गर्म पानी में 1/4 टी-स्पून केसर डाल अच्छी तरह मिलाएं। 15 मिनट के लिए रखें।
-एक पैन में 1 टेबल स्पून घी गर्म करें, काजू, किशमिश डाल सुनहरा होने तक भूनें और एक तरफ रखें।
- एक भारी कड़ाही में 660 मिलीलीटर पानी गरम करें उसमें 180 ग्राम चीनी डाल अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे उबाल आने के बाद साइड पर रखें।
- एक अन्य कड़ाही में घी डाल 180 ग्राम सूजी भूने ।
- अब, इसमें चीनी वाली पानी डाले जब तक सूजी पानी को सोक न ले तब तक लगातार हिलाते रहे ताकि कोई गांठ न बनें।
- फिर केसर वाली पानी डाल 60 मिलीलीटर घी और डाल अच्छी तरह मिलाएं।
-जब तक सूजी पूरी तरह से पक न जाए लगातार हिलाते रहें।
- अब भूना हुआ काजू, किशमिश और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालें।
-इसे अच्छी तरह हिलाएं और गर्मा गर्म परोसें।
Next Story