लाइफ स्टाइल

मिनटों में तैयार होगा स्वादिष्ट ब्रेड उत्तपम, नहीं होगी ब्रेकफास्ट में देरी

Kajal Dubey
18 Aug 2023 11:44 AM GMT
मिनटों में तैयार होगा स्वादिष्ट ब्रेड उत्तपम, नहीं होगी ब्रेकफास्ट में देरी
x
कई बार देखा जाता हैं कि सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट समय पर तैयार नहीं हो पाता हैं और देरी होने की वजह से लोग ब्रेकफास्ट ही नहीं करते हैं। यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मिनटों में तैयार होने वाला स्वादिष्ट और सेहतमंद ब्रेड उत्तपम बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं। जो झटपट तैयार हो जाता हैं और बेहतरीन स्वाद देता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 4
सूजी - 1/2 कप
मैदा - 2 टेबल स्पून
दही - 1/2 कप
अदरक कद्दूकस - 1 टेबल स्पून
छोटी प्याज कटी - 1
शिमला मिर्च कटी - 1/2
हरी मिर्च कटी - 2
टमाटर कटा - 1
नमक - स्वादनुसार
तेल - जरूरत अनुसार
पानी - आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले ब्रेड के किनारे काट लें। उसके बाद ब्रेड पर पानी लगाकर उसे सॉफ्ट कर लें। अब इसमें सूजी, दही और थोड़ा सा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट इस तरह का बनना चाहिए कि वह आसानी से तवे पर फैलाया जा सके। जब पेस्ट बनकर तैयार हो जाए तो उसमें कटी सब्जियां मिलाएं। इस दौरान तवे को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। तवे पर घोल को डालने से पहले अब उसमें सबसे आखिरी में नमक डालें। जिससे उत्तपम में अतिरिक्त पानी नहीं आए।
अब तवे पर थोड़ा सा तेल डाल दें। तवा जब गर्म हो जाए तो उस पर उत्तपम का घोल डाल दें। अब घोल को जिस तरह चीला बनाने के लिए घोल फैलाते हैं उसी तरह फैलाएं। जब उत्तपम एक तरफ से सिक जाए तो उसे तवे पर पलटा दें। पलटते समय थोड़ा सा तेल भी डाल दें। जब तक दोनों और से उत्तपम अच्छे से न सिक जाए तब तक उसे तवे पर ही रखें। अच्छी तरह से सिकने के बाद उत्तपम को तवे से उतार लें। अब ब्रेकफास्ट के लिए आपका उत्तपम तैयार हो चुका है। इसे सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म ही सभी को सर्व करें और खुद भी टेस्ट लें।
Next Story