लाइफ स्टाइल

दिल्ली मेट्रो बना WWE का अखाड़ा, देखें कुछ हैरान करने वाले वीडियोज

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 12:58 PM GMT
दिल्ली मेट्रो बना WWE का अखाड़ा, देखें कुछ हैरान करने वाले वीडियोज
x
दिल्ली मेट्रो बना WWE का अखाड़ा,
मेट्रो से आए दिन कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वीडियोज को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगी। किसी ने मेट्रो के बनाया WWE का अखाड़ा तो किसी ने खूब सुनाई खरी- खोटी। आज हम आपको दिल्ली मेट्रो की कुछ हैरान करने वाली वीडियोज दिखाने वाले हैं। इन वीडियोज को आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
वायरल वीडियो में देखें 2 महिला की लड़ाई
इस बार दिल्ली मेट्रो से बेहद चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों में सीट को लेकर विवाद हो गया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती पैर से चप्पल उतारकर दूसरी लड़की की तरफ बढ़ती है और उसे सबक सिखाने की बात कहती है। इसके बाद दूसरी लड़की को भी गुस्सा आ जाता है। वह हाथ में बोतल लेकर आगे बढ़ती है। खुद आप भी देखें यह दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो।
बुजुर्ग महिला ने लड़के से की बहस
दिल्ली मेट्रो का यह कुछ सेकंड का वायरल वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का युवा महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठा हुआ था। वहां एक महिला आकर खड़ी होती हैं लेकिन वह लड़का नहीं हटता है। महिला कुछ सेकंड तक उसी के पास खड़ी रही, मगर बंदा अपनी सीट से नहीं उठा। बस इसी बात पर महिला को काफी गुस्सा आ जाता है और वह उस लड़के को काफी कुछ कह देते हैं।
इसे भी पढ़ें: किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये वायरल वीडियोज, आप भी देखें
कपल के बीच हुई लड़ाई
तीसरा वीडियो एक कपल का है इस वीडियो में एक कपल लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इसमें एक कपल किसी बात को लेकर आपस में बहस करता हुआ नजर आता है। वहीं देखते ही देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि एक दूसरे को थप्पड़ तक मार देते हैं। इस वीडियो को भी आप देख सकती हैं। (अजब-गजब वायरल वीडियोज)
इसे भी पढ़ें: मेट्रो में 2 महिलाओं के बीच हुई ताबड़तोड़ लड़ाई, देखें वायरल वीडियो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story