लाइफ स्टाइल

एक बार जरूर ट्राई करें मिर्ची वड़ा, दिल मांगेगा हमेशा

Shubhra Nandy
26 March 2021 9:26 AM IST
एक बार जरूर ट्राई करें मिर्ची वड़ा, दिल मांगेगा हमेशा
x
मिर्ची वड़ा खाने में काफी टेस्टी, क्रिस्पी और इतना स्पाइसी होता है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | मिर्ची वड़ा खाने में काफी टेस्टी, क्रिस्पी और इतना स्पाइसी होता है कि पहली बाइट में ही लोग सी-सी करने लगते हैं. लेकिन इतना स्वादिष्ट भी होता है कि तीखा लगने के बावजूद भी लोग इसे खाते हैं. इसे खाने का अलग ही मजा होता है. आइए जानते हैं मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी...

मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सामग्री:
बड़ी हरी मिर्च- 5
बेसन- डेढ़ कप
हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
अजवाइन- आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा- ⅛ छोटी चम्मच
आलू- 6 (500 ग्राम)
हींग- आधा चुटकी
जीरा- आधा छोटी चम्मच
अदरक- 1 इंच (घिसा हुआ)
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटी चम्मच
हरा धनिया- 2 बड़ी चम्मच
तेल- वड़ा तलने के लिए
नमक- डेढ़ छोटी चम्मच
मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी:
1. जोधपुरू मिर्ची वड़ा बनाने के लिए एक गहरे एक बर्तन में डेढ़ कप बेसन लें और इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए ऐसा घोल तैयार करें जो चिकना हो. घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए जिससे कि पकौड़े बना सकें. इस घोल में आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और ⅛ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिला लें. अब इस घोल को थोड़ी देर के लिए ढंक कर रख दें ताकि ये थोड़ा फूल जाए.
2. अब मिर्ची वड़ा की स्टफिंग बनाने के लिए लेकर इसे मैश कर लीजिए. इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर इसे आंच पर चढ़ा दें ताकि तेल गर्म हो जाए. गर्म तेल में आधा चुटकी हींग, आधाछोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का सा भूनें.
3. फिर इसमें 1 इंच अदरक कसा हुआ, 2 हरी मिर्च डाल कर हलकी आंच पर भूनें. अब इसमें आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, आलू के टुकड़े, 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डाल कर आलू को मसलते हुए इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें.
4. अब इसमें आधा छोटी चम्मच गरम मसाला और 2-3 बड़ी चम्मच हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लें और कढ़ाई में अच्छे से भून लें. लीजिए तैयार हो गई है आपकी स्टफिंग.
5. अब बड़ी हरी मिर्च ले चाकू से बीच में एक चीरा लगा लें और मिर्च के सारे बीज निकालकर साफ कर लें.
6. कढ़ाई को आंच पर चढ़ाएं और इसमें तेल डालकर गर्म कर लें. अब मिर्च ले कर उसमें आलू की भरावन भर लें और मिर्च के ऊपर भी इस भरावन को लपेट दें. बाकी की मिर्चों को भी इसी तरह भरना है.
7. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो मिर्ची वड़ा को बेसन के घोल में अच्छे से डुबोकर इसे मद्धम आंच पर भून लें. जब यह दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे एक दूसरी प्लेट में निकाल लें.
8. लीजिए तैयार है आपका गर्मागर्म स्वादिष्ट तीखा चटपटा मिर्ची वड़ा, इसे आप खट्टी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं.


Next Story