लाइफ स्टाइल

इस विटामिन के कमी से होता है माइग्रेन

Apurva Srivastav
21 April 2023 2:53 PM GMT
इस विटामिन के कमी से होता है माइग्रेन
x
विटामिन बी2 की कमी से माइग्रेन होता है
विटामिन बी2 को राइबोफ्लेविन (Riboflavin) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का वाटर सॉल्युबल विटामिन होता है जो पानी में आसानी से घुल जाता है। विटामिन बी2 शरीर को स्वस्थ रखने और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद है।
प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी 2 उचित मात्रा में मौजूद होना चाहिए। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार पुरुषों को रोजाना 1.3 मिलीग्राम और महिलाओं को 1.1 मिलीग्राम विटामिन बी2 का सेवन करना चाहिए। विटामिन बी2 की कमी से आपको कई तरह की बीमारियाँ घ्रेरने लगती है जिसमे माइग्रेन भी शामिल है।
विटामिन बी2 के स्रोत – माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति को विटामिन बी 2 से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। विटामिन b2 यूक्त आहार लेने से माइग्रेन से होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि विटामिन बी 2 युक्त खाद्य पदार्थ कौन-कौन से हैं –
दूध
शतावरी
किशमिश
मटर
मशरूम
अजमोद
ओट्स (दलिया)
दही
बादाम
मक्खन
क्विनोआ
पालक
सेब
राजमा
ब्रेड
सूरजमुखी के बीज
टमाटर
चावल
अंडा
मछली
मीट
चिकन
विटामिन डी की कमी से माइग्रेन होता है
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपको माइग्रेन के सिरदर्द और अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन डी मस्तिष्क को स्वस्थ माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद करता है। विटामिन डी हमारे शरीर की हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने में मदद है।
विटामिन डी का सेवन हर व्यक्ति को उसकी सेहत और उम्र के अनुसार करना चाहिए। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार 0 से 12 महीने के बच्चों को 600 IU (इंटरनेशनल यूनिट) विटामिन डी की आवश्यकता पड़ती है। 1 से 71 वर्ष के लोगो को लगभग 600 आईयू (इंटरनेशनल यूनिट) विटामिन डी जरूरत होती है। 71 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को 800 आईयू (इंटरनेशनल यूनिट) विटामिन डी की जरूरत होती है।
विटामिन डी के स्रोत – सूर्य के संपर्क में बैठने से हमारे शरीर को धूप लगती है और शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है। इसके अलावा विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करने से भी शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप निम्नलिखित चीज़ों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं –
अंडा
संतरा
दूध
मशरूम
दही
अनाज
मीट
मछली
ओटमील
Next Story