लाइफ स्टाइल

हार्ट रेट बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं दीपिका पादुकोण, जानिए क्या होता है टैचीकार्डिया

Neha Dani
20 Jun 2022 3:53 AM GMT
हार्ट रेट बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं दीपिका पादुकोण, जानिए क्या होता है टैचीकार्डिया
x
कैफीन या उत्तेजक का अधिक उपयोग, हार्मोनल कारण, एनीमिया और बुखार के कारण भी ऐसा होने की संभावना रहती है।

दिल की समस्याएं और अनियमित हार्ट बीट आज के समय में बेहद आम स्वास्थ्य समस्या हो चुकी है। सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर लोकप्रिय और प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ अर्थात् केके जैसी प्रसिद्ध हस्तियां हार्ट रेट बढ़ने के कारण दुनिया को अलविदा कह गईं। हाल के दिनों में कई युवाओं को खोने के बाद, भारत दिल की बीमारियों को हल्के में नहीं ले रहा है।

हाल ही में, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग में व्यस्त थीं, तो उन्हें हार्ट रेट बढ़ने की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और चेकअप के बाद वह सेट पर लौट आईं। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट दीपिका को कास्ट किया गया है, और अमिताभ बच्चन ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं, दीपिका फिल्म फेस्टिवल 2022 में जूरी का हिस्सा रहीं और पिछले कुछ वक्त से वह नॉन-स्टॉप काम कर रही हैं। जिसका असर कहीं ना कहीं उनकी सेहत पर भी नजर आने लगा है। तो चलिए आज इस लेख में हम हार्ट रेट के बढ़ने के कारणों व उसके बचाव के बारे में व्यापक रूप से चर्चा करेंगे-
क्या है हार्ट रेट का बढ़ना
सामान्य रूप से, जब आप सक्रिय नहीं होते हैं तो आपकी हृदय गति 60 से 100 बीट प्रति मिनट होती है। जब आपका दिल एक मिनट में 100 बीट्स से अधिक हो जाता है, तो इसका अर्थ है कि आपका हार्ट रेट बढ़ रहा है, जिसे टैचीकार्डिया कहा जाता है। बता दें कि जब आपको टैचीकार्डिया होता है, तो आपका दिल कुछ सेकंड से लेकर कुछ घंटों तक की तुलना में तेजी से धड़कता है।
डार्क सर्कल्स से है परेशान, तो रोजाना करें ये योगासनडार्क सर्कल्स से है परेशान, तो रोजाना करें ये योगासन
स्वस्थ व्यक्ति को क्यों होती है यह समस्या
दीपिका सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं हैं, बल्कि एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, फिटनेस की प्रतीक रही हैं और मोटापे से ग्रस्त नहीं हैं। हृदय गति बढ़ने का क्या कारण हो सकता है। किसी भी युवा व फिट व्यक्ति को दिल की कोई समस्या कैसे हो सकती है? बता दें कि कई बार हृदय गति में वृद्धि कुछ शारीरिक उत्तेजनाओं का एक रिफ्लेक्स रिस्पॉन्स हो सकता है। आपका तनाव शारीरिक व मनोवैज्ञानिक दोनों हो सकता है। इतना ही नहीं, कभी-कभी व्यायाम , कैफीन या उत्तेजक का अधिक उपयोग, हार्मोनल कारण, एनीमिया और बुखार के कारण भी ऐसा होने की संभावना रहती है।


Next Story