लाइफ स्टाइल

इन खूबसूरत गोल्डन चूड़ियों से सजाएं अपने हाथों की कलाइयां

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 2:28 PM GMT
इन खूबसूरत गोल्डन चूड़ियों से सजाएं अपने हाथों की कलाइयां
x
अपने हाथों की कलाइयां
कांच की चूड़ियों को हिंदू धर्म बहुत ही पवित्र माना जाता है और सुहागिन महिलाएं उन्हें पहनती हैं। ये शुभ मानी जाती है तीज त्योहार पर मार्केट में सबसे ज्यादा खरीदी जाती है। लेकिन आजकल के बदलते ट्रेंड को देखते हुए महिलाएं गोल्डन चूड़ियां भी पहनना पसंद करने लगी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं साथ ही इनके कलर के हिसाब से इन्हें चेंज करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए इस बार आप गोल्डन चूड़ियों के डिजाइन को ट्राई करें ये काफी क्लासी लगती हैं साथ ही ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करती हैं।
मोर डिजाइन गोल्डन चूड़ियां
अगर आपको कुछ एंटीक पहनने का मन है तो इसके लिए आप मोर डिजाइन वाली गोल्डन चूड़ियां खरीद सकती हैं। इस तरीके की चूड़ी में बना हुआ डिजाइन लगता हैवी है लेकिन पहनने में ये काफी क्लासी लगती हैं। इन चूड़ियों की खास बात ये होती है कि इसको आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। तीज त्यौहार के लिए भी ये चूड़ी डिजाइन बेस्ट होती हैं। इन्हें आप आर्टिफिशियल मेटल में खरीद सकती हैं। आप चाहे तो इसमें एडजस्टेबल चूड़ियां भी ले सकती हैं। इस तरीके की चूड़ियों के डिजाइन आपको मार्केट में 200 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
स्टोन वर्क गोल्डन चूड़ियां
अगर आपको स्टोन वर्क चूड़ियां पहनना पसंद है तो इस तरीके के ऑप्शन आपको गोल्डन चूड़ियों (गोल्डन चूड़ियों के डिजाइन) में भी मिल जाएंगे। इसे आप किसी भी एथनिक वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप चौड़ी चूड़ियां भी ले सकती हैं इन्हें पहनने के बाद आपको ज्यादा चूड़ियां पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आप पत्ती वाले डिजाइन की चूड़ी और फूल वाले डिजाइन की चूड़ियां ले सकती हैं। मार्केट में इस तरीके की चूड़ियों के डिजाइन आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
प्लेन गोल्डन चूड़ियां
कई सारी महिलाएं होती हैं जो वर्किंग होती हैं ऐसे में वो फैंसी चूड़ियां पहनना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। इसलिए आप गोल्डन चूड़ियों (बैंगल्स डिजाइन) के इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको प्लेन डिजाइन मिल जाएगा। जिसे आप सूट, साड़ी या फिर वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी डेली वियर कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो छोटे-छोटे डिजाइन वाली चूड़ियां भी खरीद सकती हैं वरना बड़े डिजाइन वाली चूड़ियां भी खरीदकर आप वियर कर सकती हैं।
इस आप सिंगल भी पहन सकती हैं।
इन गोल्डन चूड़ियों पहनकर अपने हाथों को और खूबसूरती में चार चांद लगाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story