लाइफ स्टाइल

गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं अपना घर, दिखेगा बेहद खूबसूरत

SANTOSI TANDI
18 Sep 2023 7:47 AM GMT
गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं अपना घर, दिखेगा बेहद खूबसूरत
x
दिखेगा बेहद खूबसूरत
गणेश चतुर्थी के पर्व पर लोग गणेश जी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं। हर साल यह पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। त्यौहार से पहले लोग तरह-तरह से घर को डेकोरेट करते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी का पर्व मनाने जा रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर का डेकोरेशन कर सकती हैं।
फूलों से सजाएं घर
सजावट का सबसे सरल और सबसे लोकप्रिय तरीका गेंदे की माला का उपयोग करना माना जाता है। हरी पत्तियों के साथ आप फूलों की माला बना सकती हैं। इससे घर दिखने में बहुत सुंदर लगेगा और माला से आप अलग-अलग पैटर्न बना सकती हैं। इसके अलावा आप माला के अंत में छोटी-छोटी घंटियां भी बांध सकती हैं ताकि वे सुंदर दिखें।(गणेश चतुर्थी के 10 दिन करें इन 10 चीजों का दान)
घर के द्वार को ऐसे सजाएं
अगर आपके पास अधिक समय नहीं है तो आर्टिफिशियल फूलों का भी यूज कर सकती हैं। पूजा घर को सजाने के लिए घंटियों, गुब्बारों का भी आप यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप घर के द्वार को यूनिक तरह से सजाने के लिए रंगोली बना सकती हैं या फिर घर के द्वारा पर अलग-अलग लटकन लगा सकती हैं और उसके साथ मोतियों को भी जोड़ सकती हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर लगेगा।
घर के आंगन की करें सजावट
आप घर के आंगन में अलग-अलग फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं या फिर मिट्टी के दीयों के साथ आंगन को सजा सकती हैं। आप विभिन्न प्रकार के फूल जिन्हें ट्यूब गुलाब कहा जाता है वो भी यूज कर सकती हैं। इनका उपयोग माला बनाने के लिए भी कर सकती हैं और अंत में एक चूड़ी की मदद से माला के अंत में दीए को लगा सकती हैं। इस प्रकार से आंगन की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाएगी।
इस त्यौहार पर आप इन तरीकों से घर की सजावट कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story