लाइफ स्टाइल

वाल पेपर से करें अपने घर की सजावट, मिलेगा मॉडर्न लुक

SANTOSI TANDI
19 Aug 2023 11:48 AM GMT
वाल पेपर से करें अपने घर की सजावट, मिलेगा मॉडर्न लुक
x
मिलेगा मॉडर्न लुक
घर को सजाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कैसे संजाएं ये बहुत मुश्किल काम लगता है। वही जब बात इंटीरियर की आती है, तो आप अपने घर को मौडर्न लुक में देखना पसंद करती हैं। पर अगर आप मौडर्न लुक देना चाहती हैं तो घर में कलर करवाने के बजाय आप वालपेपर लगवाएं तो यह घर की दीवारें को मौर्डर्न दिखाने के साथ खूबसूरत भी बनाएगा। आइए, आपको बताते हैं वौलपेपर के इस्तेमाल के मौर्डर्न तरीकों के बारे में।।।
कम बजट में सजा सकते हैं वॉलपेपर से घर को
अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसमें बहुत ज़्यादा खर्चा होता है तो गलत सोच रहे हैं। वॉलपेपर से घर सजाना बिलकुल भी महंगा नहीं होता। बल्कि कम बजट में आप बेहतरीन वॉलपेपर को सिलेक्ट कर सकते हैं। इससे होम इंटीरियर का नया रूप उभरकर आता है। लोग तो आजकल ज़्यादातर इसे ही अपने घर की सजावट में प्रयोग कर रहे हैं। इससे आपकी दीवारों की खूबसूरती और भी निखर जाती है। इसका एक और फायदा है कि अगर आप 2-3 सालों में इसे आसानी से बदल सकते हैं।
कूल लुक
अगर आप अपने लिविंग रूम को कूल लुक देने चाहती है तो ब्राइट कलर की वॉलकवरिंग यूज करें। इससे आंखों को तो सुकून मिलेंगा ही साथ ही कमरा फ्रैश-फ्रैश लगेगा। अपने लिविंग रूम की दीवारों के लिए व्हाइट, लाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन, लेमन यलो जैसे वॉलपेपर लगवाएं। होम डेकोर की चीजों के लिए लाइट कलर इस्तेमाल करें।
वॉल डेकोरेशन में कल्पनाओं को शामिल करें
आपके लिए यह एक नया नज़रिया हो सकता है। इसमें आप अपनी नई-नई इमेजिनेशन को प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छे आइडियाज़ भी मिल सकते हैं। आप यह सोचिये कि बच्चे के रूम को कैसे सजाना हैॽ या फिर ड्राइंगरूम में कैसे होना चाहिए वॉलपेपर। ड्राइंगरूम में तो आप फ्लोरल वॉलपेपर को भी लगा सकते हैं। इससे आपके रूम में एकदम से फ्रेशनेस आ जायेगी। बच्चों के कमरे में आप किसी कार्टून वॉलपेपर को भी लगा सकते हैं। हो सकता है वह कार्टून आपके बच्चे की पसंद का हो। इससे बच्चा भी खुश हो जायेगा और रूम भी अच्छा लगेगा।
क्लासी लुक
घर को क्लासी लुक देने के लिए वुडन कलर के वॉलपेपर सिलैक्ट करें। आपको मार्किट में वुडन शेड के वॉलपेपर की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। कमरे की एक दीवार को वुडन वॉलपेपर और बाकी दीवारों को बेज, ग्रे जैसे क्लासी कलर से पेंट करवाएं। साथ ही ब्लैक एंड व्हाइट कलर का फर्नीचर रखें।
आर्टिस्टिक लुक
अगर आपको होम डैकोर में भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो कलरफुल आर्टिस्टिक वॉलपेपर से दीवारों को सजाइए। दीवारों को आर्टिस्टिक टच देने के लिए फ्लावर, लीव्स आदि डिजाइन वाले वॉलपेपर का इस्तेमाल करें।
Next Story