लाइफ स्टाइल

इस दिवाली इन क्रिएटिव आइडिया से सजाएं अपना घर

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 9:30 AM GMT
इस दिवाली इन क्रिएटिव आइडिया से सजाएं अपना घर
x
आइडिया से सजाएं अपना घर
दिवाली का त्यौहार पूरे भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली फेस्टिवल आने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन को और खान मनाना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर को क्रिएटिव आइडियाज से सजा सकती हैं।
रंग-बिरंगे पेपर से सजाएं घर
घर में पुराने पेपर के इस्तेमाल से आप अपने घर को नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको कलरफुल पेपर की मदद लेनी है और उससे घर के लिए फूल बनाना है। उस फूल को आप अपने घर में लगाएं। यह रात के समय काफी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं।
पेपर लैंप से सजाएं घर
दिवाली के दिन हम अपने घर को लाइट की मदद से सजाते हैं। ऐसे में आप अपने घर को सजाने के लिए पेपर लैंप की सहायता भी लें सकती हैं। इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है, इसके अलावा ये दिवाली पर रूम डेकोर के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन होते हैं।(दिवाली पर अपने घर को इको फ्रेंडली तरह से करें डेकोरेट)
स्टार लालटेन से सजाएं घर
अगर आप और भी ज्यादा क्रिएटिव चीजें करने का सोच रही हैं तो आपको स्टार लालटेन की मदद से अपने घर को सजाना चाहिए। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। पेपर से बने स्टार बाजारों में बहुत महंगे मिलते हैं। इसे आप पुराने पेपर की मदद से अपने घर पर लगा सकती हैं। इसके अंदर आप लाइटिंग्स भी लगा सकती हैं। अगर आप इस दिवाली इसकी मदद से अपने घर की सजावट करती हैं तो यह काफी खूबसूरत लगते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story