लाइफ स्टाइल

ओणम के त्योहार पर रंगोली से सजाएं अपना घर, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

HARRY
27 Aug 2023 4:21 AM GMT
ओणम के त्योहार पर रंगोली से सजाएं अपना घर, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन
x

ओणम त्यौहार : भारत देश में हर त्योहार का अपना अलग महत्व होता है। यहां हर राज्य अपने अलग-अलग तरीके से त्योहारों को मनाता है। इसी क्रम में 20 अगस्त से ओणम त्योहार की शुरुआत हो गई है। यह केरल का एक प्रमुख त्यौहार है, इस त्योहार को केरलवासी काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते है। यह एक पारंपरिक तमिल पर्व है जो बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे बहुत सारे विशेष आयोजनों, गीतों, नृत्यों, खाद्य सामग्री, और रंग-रूप के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान महिलाएं पारंपरिक तरीकों से तैयार होती हैं और अपने-अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। इन सभी चीजों के अलावा ओणम के त्योहार पर लोग अपने घरों को भी सजाते हैं। ओणम पर घरों में रंगोली बनाने का काफी महत्व है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको रंगोली की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने घर को सजा सकें।

दरवाजे पर बनाएं ऐसी रंगोली अपने घर के दरवाजे के पास आप ऐसी रंगोली बना सकते हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगी। जो भी आपके घर आएगा वो इसे देखकर आपकी तारीफ जरूर करेगा। फूलों वाली रंगोली अगर आपको रंगों वाली रंगोली समझ नहीं आती तो रंगोली की ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। आप ऐसी फूल वाली रंगोली बनाकर अपना घर सजा सकती हैं। फूल-पत्ती रंगोली ऐसी रंगोली काफी कलरफुल होती है, जिस वजह से ये देखने में काफी प्यारी लगती है। ऐसे में अपने घर पर इसी तरह की फूल-पत्ती वाली रंगोली बनाएं। रंगोली पर रखें दीपक दीपक रोशनी का प्रतीक होता है और कोई भी त्योहार उजाले के बिना अधूरा होता है। ऐसे में अपने घर के आंगन में इस तरह की बड़ी सी रंगोली बनाकर घर को सजाएं। उसके ऊपर दीपक रखना ना भूलें। पान रंगोली अगर आपको रंगोली की कठिन डिजाइन समझ नहीं आती है तो ये आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन को तो बनाना भी काफी आसान है। कलरफुल रंगोली अगर आपका घर छोटा है तो आप इस तरह की छोटी सी कलरफुल रंगोली बना सकती हैं। ऐसी रंगोली मंदिर के पास भी काफी खूबसूरत लगेगी।

Next Story