लाइफ स्टाइल

पुरानी साड़ियों से सजाये अपना घर

SANTOSI TANDI
18 Jun 2023 12:13 PM GMT
पुरानी साड़ियों से सजाये अपना घर
x
पुरानी साड़ियों से सजाये
अधिकतर लोगो का यही मानना है की पुरानी साडी या कपडे कुछ काम के नहीं होते है। वह इन्हे फेक देते है। लेकिन इन्ही चीज़ो के उपयोग से आप अपने घर को और भी सुंदर बना सकते हो। पुरानी साडी से आप दरिया, पायदान आदि बना सकते है। इन सब को नया रूप देने से घर और भी सुन्दर बन जाता है। और दूसरा हमारे पैसे भी बच जाते है। तो आइये जानते है की पुरानी साड़ियों से आप घर को किस तरह से सजा सकते हो ..
कुशन कवर
कुशन कवर
अगर आपकी कोई पुरानी बनारसी साडी हो तो आप उससे कुशन कवर बना सकती हो। इसके अलावा अलग अलग साड़ियों के पीस को लेकर कोलाज़ करते हुए भी कुशन कवर बनाया जा सकता है जिससे घर और भी आकर्षित लगेगा।
पर्दे
पर्दे
पुरानी साड़ियों से घर के लिए पर्दे भी बनाये जा सकते है। कोई भी 2 कलर की साडी को लेकर अपने घर के पेण्ट से मैच करते हुए घर के दरवाजो पर लगाए। यह दिखने मे और भी सुंदर लगेंगे।
फ्रेम
फ्रेम
पुरानी साडी को फ्रेम करके अपने घर की दीवार पर भी सजाया ज आसक्त है। इससे दीवारे और भी अच्छी दिखेगी।
रजाई के कवर
रजाई के कवर
रजाई के कवर के तौर अपर भी साडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी वजह से रजाई न तो गन्दी होगी और इससे रजाई की उम्र भी बढ़ेगी।
पायदान
पायदान
पुरानी साडी की मदद से आप पायदान बना सकती हो जो घर बाहर वाले दरवाजे पर लगाया जा सकता है। जिससे घर की रौनक हो जाती है।
Next Story