लाइफ स्टाइल

करवा चौथ पर इन तरीकों से सजाएं अपना आशियाना

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 6:55 AM GMT
करवा चौथ पर इन तरीकों से सजाएं अपना आशियाना
x
अपना आशियाना
त्यौहार के दिनों की शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में करवा चौथ आने में काफी कम समय रह गया है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप चाहे तो इस करवा चौथ अपने घर के डिफरेंट लुक भी दे सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर को डिफरेंट लुक दें।
करवा चौथ पर डार्क थीम पर सजाएं घर
त्यौहार के दिनों में सफेद और काला नहीं बल्कि लाल, पीले, और ब्लू कलर से आप अपने घर की सजावट कर सकती हैं। कोशिश करें की घर में लगे पर्दे और पीलों कवर को चेंज कर दें। करवा चौथ के तुरंत बाद दीपावली होता है ऐसे में आपको अपने घर का मेकओवर पहले ही कर लेना चाहिए। ताकि दीपावली के समय सभी कुछ एक साथ ना करना पड़े। पहले से खरीदारी करने पर आप कुछ भी चीजों को नहीं भूलेगी।
सोफा कवर को बदलें
घर में कुछ चीजों को बदलकर आप अपने घर को न्यू लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ खास मेहनत नहीं बल्कि कुछ चीजों को बदलना होगा। इसके बाद आप अपने घर को एक खास लुक दें पाएगी। सोफा कवर बार- बार खरीदना महंगा पड़ सकता है। ऐसे में आपको कवर लेते समय फैब्रिक पर खास ध्यान देना होगा। जितना डार्क कवर होगा उतना कम गंदा होगा। क्योंकि सोफा कवर हैवी होते हैं इसलिए कवर डार्क कलर का खरीदना चाहिए।
फूलों से सजाएं अपना आशियाना
अगर आप अपने घर को डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो आपको अपनी घर की सजावट फूलों की मदद से करना चाहिए। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि गेंदे की फूल की मदद से अपने घर का मंदिर और रेलिंग की सजावट करें। इसके अलावा आप गुलाब, सफेद और पीले रंग के कनेर के फूल अपने घर में सजा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story