लाइफ स्टाइल

रक्षाबंधन पर मेहंदी से सजाएं अपने हाथ, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Tara Tandi
8 Aug 2022 8:29 AM GMT
रक्षाबंधन पर मेहंदी से सजाएं अपने हाथ, देखें लेटेस्ट डिजाइन
x
त्योहार चाहें कोई भी हो महिलाएं सोलह श्रृंगार करने का मौका नहीं छोड़ती। इस श्रृंगार में एक मेहंदी भी है। लड़कियां हो या फिर महिलाएं हर कोई मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। त्योहार चाहें कोई भी हो महिलाएं सोलह श्रृंगार करने का मौका नहीं छोड़ती। इस श्रृंगार में एक मेहंदी भी है। लड़कियां हो या फिर महिलाएं हर कोई मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। इस साल 11 अगस्त को राखी मनाई जाएगी। इस खास त्योहार के दिन भी महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगवाती हैं। अगर आप भी अपनी हथेलियों को खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ढूंढ रही हैं तो यहां हम बता रहे हैं कुछ सिंपल बैक एंड फ्रंट मेहंदी डिजाइन।

- भरी हुई मेहंदी

भरे हुए हाथ वाले डिजाइन दिखने में बेहद सुंदर लगते हैं और सभी को पसंद भी आते है। इसे स्टार्ट करने के बाद आप इसे आसानी से कम्पलीट कर सकते हैं। दिखने में ये मुश्किल लग सकता है लेकिन ये काफी आसान डिजाइन है।

- फ्रंट अरेबिड डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन हर मौके पर ट्रेंड में रहती है। ये पूरे हाथ में भरी हुई मेहंदी नहीं होती, इस डिजाइन में हाथों में काफी जगह खाली भी रहती है। इस करह से आप अपने हाथों को सजा सकती हैं।
- भरे हुए हाथ



अगर आपके पास समय ज्यादा है और आप भरे हाथों पर मेहंदी चाहती हैं तो इस डिजाइन को लगा सकती हैं। ये आपके हाथों को एक बहुत ही सुंदर लुक देगा।
बैक मेहंदी डिजाइन (Back Mehndi Designs)
- अरेबिक डिजाइन
हाथों के पीछे अरेबिक स्टाइल को ज्यादा पसंद किया जाता है। यह दिखने में बेहद सुंदर लगती है। इस डिजाइन को अपने हाथ से बनाना काफी आसान है क्योंकि इसमें न तो ज्यादा मेहनत लगती है और ये देखने में भी बहुत स्टाइलिश लगती है। ऊपर दिए डिजाइन दोनों ही स्टाइलिश डिजाइन है आप इस तरह के डिजाइन लगवा सकते हैं।
- भरा हुए हाथ



बैक पर लगे डिजाइन पर ज्यादातर लोगों की नजरे पहुंचती हैं, ऐसे में महिलाएं बैक पर काफी सुंदर और अच्छे डिजाइन लगाना ही पसंद करती हैं। जिन लोगों के पास समय है और वे अच्छी तरह से मेहंदी लगाना जानते हैं तो वह इस तरह के डिजाइन से अपने हाथों को सजा सकते हैं।
- सिंपल बैक डिजाइन
मेहंदी के ये दोनों ही डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं, जिन लोगों के पास समय कम है वह इस तरह के डिजाइन से अपने हाथों को सजा सकते हैं। ये भरा दिखने वाला डिजाइन है जबकि इसे लगाना बेहद आसान।
Next Story