लाइफ स्टाइल

शादी से पहले घर के गेट को इन तरीकों से करें डेकोरेट, दिखेगा बहुत खूबसूरत

SANTOSI TANDI
20 Sep 2023 7:26 AM GMT
शादी से पहले घर के गेट को इन तरीकों से करें डेकोरेट, दिखेगा बहुत खूबसूरत
x
दिखेगा बहुत खूबसूरत
शादी से पहले पूरे घर को भी सजाया जाता है। आप अलग-अलग तरीकों से घर को डेकोरेट करती होंगी और घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए आप कई चीजों का यूज कर सकती हैं। शादी से पहले घर के गेट को आप किस तरह से डेकोरेट कर सकती हैं इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
1)फूलों से ऐसे करें सजावट
आप घर के गेट को खास तरह से सजाने के लिए छोटे-छोटे फूलों की मदद ले सकती हैं। इनकी मालाएं बनाकर आप गेट पर सजा सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ रंगीन बड़े चादरों को इन फूलों को बैकग्राउंड में लगा सकती हैं। (इन छोटे-छोटे टिप्स से वेडिंग को बनाएं ईको-फ्रेंडली)
इससे सुंदरता अधिक हो जाएगी। इसके अलावा आप चाहें तो जिन फूलों को आपने घर के गेट पर सजाया है उन्हें ही फूलों को आप घर के आंगन को सजा सकती हैं।
2)मोतियों से करें ऐसे सजावट
आप मोतियों की माला बना सकती हैं और एंट्री गेट के बाहर रंगोली भी बना सकती हैं। इन मालाओं को आप अलग-अलग डिजाइन में करके घर के बाहर लगा सकती हैं।
इसके अलावा आप छोटे फ्लावर पॉट से भी घर के बाहर की सजावट को अधिक खूबसूरत बना सकती हैं। आप अगर ओरिजनल फूलों का यूज नहीं करना चाहती हैं तो आर्टिफिशियल फूलों का भी यूज करके सजावट कर सकती हैं।
3)दीए की मदद से करें सजावट
आप घर के बाहर कई सारे दीए रख सकती हैं। आप मिट्टी के दीयों के अलावा फेयरी लाइट्स से भी घर के एंट्री गेट को सजा सकती हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर लगेगा। साथ ही घर की सजावट भी निखर कर आएगी और आपको सजावट करने में टाइम नहीं लगेगा।
इन टिप्स की मदद से आप सजावट कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story