लाइफ स्टाइल

इन फूलों से सजाएं घर की बालकनी, दिखेगी सुंदर

Ritisha Jaiswal
16 May 2022 12:45 PM GMT
इन फूलों से सजाएं घर की बालकनी, दिखेगी सुंदर
x
गर्मियों के मौसम में पेड़-पौधों की देखभाल करनी पड़ती है। कड़कती धूप पौधों की चमक और रंग छीन लेती है

गर्मियों के मौसम में पेड़-पौधों की देखभाल करनी पड़ती है। कड़कती धूप पौधों की चमक और रंग छीन लेती है। जिसके कारण पौधे मुरझाने लग जाते हैं। ऐसे में आप कुछ पेड़-पौधे घर की बालकनी में भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से पौधे सुरक्षित भी रहेंगे और मुरझाएंगे भी नहीं। बालकनी भी सुंदर दिखेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन से प्लांट्स बालकनी में लगा सकते हैं...

सूरजमूखी का लगाएं पौधा
आप घर की बालकनी में सूरजमूखी का पौधा भी लगा सकते हैं। सूरजमूखी के पौधे के लिए गर्मियों को मौसम बहुत अच्छा होता है। इसको लगाने से आपके घर का तापमान भी संतुलित ही रहेगा। यह आपके घर की शोभा को चार चांद लगा देगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि आप इस पौधे को साल में 3 बार लगा सकते हैं।
गुड़हल का लगाएं पौधा
घर में आप गुड़हल का पौधा भी लगा सकते हैं। इसमें अलग-अलग रंग के फूल खिलते हैं जो घर की सुंदरता ओर भी बढ़ा देंगे। बालकनी को सजाने के लिए आप इस पौधे को घर पर लगा सकते हैं। रंग-बिरंगे फूलों से घर का वातावरण भी खुशनुमा रहता है।
गेंदे का लगाएं पौधा
आप बालकनी में गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। गेंदे में अलग-अलग तरह की वैराइटी आती हैं। जिसे आप अपने घर में लगा सकते हैं। इसमें लाल, पीले और भी बहुत से तरह के रंग आते हैं। रंग-बिरंगे गेंदे के फूल आपकी बालकनी को और भी सुंदर बना देंगे।
बालासम का लगाएं पौधा
बालासम का पौधा भी आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं। इस पौधे में बहुत ही जल्दी फूल उगना शुरु हो जाते हैं। साथ ही यह पौधा आपके घर की ठंडक भी बढ़ा देगा। 30 से 40 दिन में इसमें फूल लगने शुरु हो जाते हैं। बालकनी के लिए यह पौधा बहुत ही अच्छा साबित होगा।
फर्श पर बिछाएं ग्रीन मैट
आप बालकनी की फर्श पर ग्रीन कलर का मैट डाल सकते हैं। इससे बालकनी को एक गार्डन जैसा लुक मिलेगा। बालकनी और भी सुंदर और बड़ी दिखेगी। इस मैट के साथ आप पौधों भी सजाकर रख सकते हैं। मैट के पास लाइन में पौधे रखकर आप बालकनी को डैकोरेट कर सकते हैं।


Next Story