लाइफ स्टाइल

इस तरीके से सजाएं कान्हा की बांसुरी, एकदम आसान है ये trick

Sanjna Verma
21 Aug 2024 5:33 PM GMT
इस तरीके से सजाएं कान्हा की बांसुरी, एकदम आसान है ये trick
x
होम टिप्स Home Tips: कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनका श्रृंगार करके उन्हें कई तरह का भोग प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। बात जब कभी भगवान कृष्ण के श्रृंगार की होती है तो वो बांसुरी के बिना पूरा नहीं माना जाता है। बता दें, इस साल कान्हा के भक्त कृष्ण जन्माष्टमी 2024 का उत्सव 26 अगस्त को मना रहे हैं। ऐसे में इस कृष्ण जन्माष्टमी 2024 को खास बनाने के लिए अगर आप लड्डू गोपाल की बांसुरी को खूबसूरत तरीके से
सजाना
चाहते हैं तो ये बांसुरी को सजाने के आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
लड्डू गोपाल की बांसुरी को सजाने के आसान टिप्स-
कलरफुल टेप से सजाएं कान्हा की बांसुरी-
कान्हा को जितना प्रेम राधा से था, उतना ही प्रेम वह अपनी बांसुरी से भी किया करते थे। यही वजह है कि बाल गोपाल का श्रृंगार करते समय उनके हाथों में बांसुरी जरूरी होती है। इस Janmashtami लड्डू गोपाल का श्रृंगार करते समय आप भी खूबसूरत बांसुरी उनके हाथों में देना चाहते हैं तो उसे सजाने के लिए कलरफुल टेप का यूज कर सकते हैं। दो-तीन कलरफुल टेप से आप बांसुरी को लपेटकर उसके सिंपल लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं। बांसुरी को थोड़ा और क्रिएटिव तरीके से सजाने के लिए आप उसके ऊपर अलग रंग का गिफ्ट पेपर काटकर कोई खूबसूरत डिजाइन बनाते हुए बांसुरी को सजाएं।
मोर पंख बांसुरी-
मोर पंख बांसुरी बनाने के लिए आप सबसे पहले बांसुरी को किसी चमकीले रंग के गिफ्ट पेपर से लपेट दें। उसके बाद उंगलियों की मदद से बांसुरी के छेद को ऊपर से दबाकर उसपर निशान बनाकर छेद कर लें। इसके बाद नीले और हरे रंग के चमकीले गिफ्ट पेपर को पतला-पतला काटकर बांसुरी के ऊपर चोटी की तरह गूंथकर चिपका दें। इसके बाद कलरफुल चटकीले रंग वाले गिफ्ट पेपर से मोर पंख की दो से तीन शेप काटकर वो भी बांसुरी पर चिपका दें।
Next Story