लाइफ स्टाइल

बेटियां अपने पिता के इतने करीब, पति में भी ढूंढती हैं ये 4 गुण

Bhumika Sahu
19 Jun 2022 3:49 AM GMT
बेटियां अपने पिता के इतने करीब, पति में भी ढूंढती हैं ये 4 गुण
x
बेटी अपने पापा की लाडली होती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रिलेशनशिप डेस्क. बेटी अपने पापा की लाडली होती हैं। जब एक पिता की गोद में उसकी बेटी खिलखिलाती है तो मां से ज्यादा खुशी उसे होती है। पिता और बेटी का रिश्ता बहुत गहरा होता है। एक बेटी पिता के साये में खुद को महफूज पाती है। यहीं वजह है कि एक लड़की अपने पार्टनर में उन 4 खूबियों को तलाशती है जो उसके पिता में होता है। आइए जानते हैं फादर्स डे पर उन चार खूबियों के बारे में।

1. सपोर्ट करना

पिता बेटों से ज्यादा अपनी बेटी पर भरोसा करते हैं। वो उसके हर कदम के साथ खड़े होते हैं। उसका सपोर्ट करते हैं। बेटी यह खूबी अपने पार्टनर में भी देखना चाहती है। पति भी उसके हर कदम का सपोर्ट करे और उसपर भरोसा करे।
2. पर्सनल स्पेस
पिता अपनी बेटी पर इतना भरोसा करता है कि उसे पूरी आजादी भी देता है। वो अपनी बेटी को ज्यादा रोकते -टोकते नहीं है। एक बेटी जो अपने पिता से ज्यादा प्यार करती है वो गलत रास्ते पर नहीं जाती है। वो चाहती है कि उसका पार्टनर भी उसे पर्सनल स्पेस दे। उसे किसी भी बंधन में ना बांधे।
3. हर गम में हो साथ
बेटी का हर दर्द पिता सहता है। उसे बांटने की कोशिश करता है। एक लड़की भी चाहती है कि उसका पार्टनर भी पिता की तरह उसके गम को बांटे। हर छोटे-बड़े दुख में उसके साथ खड़ा रहे। ताकि उसका आत्मविश्वास बना रहे।
4. खुशी का भी हो साथी
पिता बेटियों से हर छोटी बड़ी खुशी बांटते हैं। एक बाप को अंदाजा होता है कि उसके जिगर का टुकड़ा एक दिन घर छोड़कर चली जाएगी। इसलिए उसे हर खुशी देने की भी कोशिश करता है। इससे बेटी को अपने अहम होने का एहसास होता है। वो ऐसी ही उम्मीद अपने पति से रखती है। वो चाहती है कि उसका पार्टनर भी छोटी बड़ी खुशियां उनके साथ बांटे जिससे घर की खूबसूरती बनी रहे। कई बार लड़की अपने पार्टनर की तुलना पिता से करने लगती है। यूं ही नहीं लड़कियां बाबुल का घर छोड़ने पर रोती हैं। जो प्यार उन्हें अपने पिता के घर पर मिलता है वो कहीं नहीं मिलता।


Next Story