- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कैंसर के रिस्क को कम...

x
ड्राय फ्रूट्स के फायदों से भरपूर होते हैं लेकिन ड्राय फ्रूट्स में काजू, बादाम और किशमिश लोगों के फेवरेट होते हैं। ड्राय फ्रूट की लिस्ट में छुहारे को बहुत कम पसंद किया जाता है। पॉप्युलर लिस्ट में बेशक छुहारे का नाम सबसे ऊपर ना आता हो लेकिन पोषक तत्वों के मामले में छुहारा किसी से कम नहीं है।
खासतौर पर सर्दियों के मौसम में छुहारे खाने के बहुत से फायदे हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। आपके शरीर में अगर सूजन रहती है, तो आपको रोजाना दो छुहारे जरूर खाने चाहिए। आइए, जानते हैं छुहारे के फायदे-
कैंसर के रिस्क को कम करता है – कैंसर के रिस्क को कम करने के लिए छुहारे को रोजाना खाना चाहिए। एक खजूर रोज खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। इसे खाने से पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते है, जो हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे – आपको अगर हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम रहती है, तो आपको छुहारे को जरूर खाना चाहिए। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है। आपको अगर सूखा छुहारा खाने से हेल्थ इश्यू होते हैं, तो आप भिगाकर इसे खा सकते हैं।
वेट लॉस फ्रेंडली – आप अगर चीनी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं, तो आप छुहारे को इसकी जगह रिप्लेस कर सकते हैं। छुहारे के बीज निकालकर आप इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। इसे आप चाय और स्वीट डिशेज में यूज कर सकते हैं।
डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है – आपके पेट में अगर बार-बार दर्द होता है या लूज मोशन की शिकायत रहती है, तो आपको डाइट में छुहारे को शामिल करना चाहिए। इसमें एंटीडायरेहियल होता है, जो दस्त को रोकने में मददगार है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story