लाइफ स्टाइल

डायबिटीज मरीज के लिए बेहद फायदेमंद है खजूर बर्फी

Ritisha Jaiswal
4 Jan 2021 12:27 PM IST
डायबिटीज मरीज के लिए बेहद फायदेमंद है खजूर बर्फी
x
खजूर सर्दियों में खाई जाने वाली स्वीट डिश में से एक है। नेचुरल शुगर होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीज भी बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | खजूर सर्दियों में खाई जाने वाली स्वीट डिश में से एक है। नेचुरल शुगर होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीज भी बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इससे बर्फी तैयार कर खा सकते हैं। बनाने में आसान होने के साथ ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

खजूर बर्फी बनाने की सामग्री:
खजूर- 400 ग्राम (पीसी हुई)
घी- 75 ग्राम
बादाम- 50 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
खसखस- 20 ग्राम
सूखे अंगूर- 50 ग्राम
काजू- 50 ग्राम
नारियल- 25 ग्राम (कद्दूकस किया)
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
खजूर बर्फी बनाने की वि​धि:
1. सबसे पहले पैन में धीमी आंच पर खसखस भूनकर अलग रखें।
2.उसी पैन में सूखे अंगूर, काजू फ्राई करके उसमें नारियल और इलायची पाउडर मिलाएं।
3. इसमें खजूर मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
4. मिश्रण को प्लेट में फैलाकर ऊपर से खसखस छिड़के।
5. अब इसे अपनी मनपसंद शेप में काट कर ठंडा होने दें।
6. तैयार बर्फी को एयर टाइट कंटेनर में रखें और सर्व करें।
7. लीजिए आपकी खजूर बर्फी बनकर तैयार है।


Next Story