लाइफ स्टाइल

दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ

jantaserishta.com
19 Nov 2025 12:20 PM IST
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
x
नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही, हमारे खान-पान में सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने का अच्छा समय आ जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में पाचन अग्नि (जठराग्नि) अत्यंत प्रबल होती है, जिससे भारी से भारी भोजन भी आसानी से पच जाता है। इसी कारण, सर्दियों में ऐसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्म रखने और शक्ति देने में सहायक हों। इनमें से एक सुपरफूड है छुहारा, जिसे सूखे खजूर के नाम से भी जाना जाता है।
छोटा-सा दिखने वाला छुहारा स्वाद में मीठा होता है और इसके अंदर ऊर्जा और पोषण के साथ औषधीय गुणों का भी भंडार होता है। आयुर्वेद में छुहारा को शक्तिवर्धक माना जाता है, क्योंकि ये सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का काम करता है, ऊर्जा प्रदान करता है और कमजोरी को दूर करता है। सर्दियों में छुहारा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 2–3 छुहारा लेकर दूध में उबालकर रात के समय लेने चाहिए। इससे शरीर गर्म रहता है और सर्दी से होने वाले छोटे-मोटे संक्रमण भी नहीं होते हैं।
छुहारे का सेवन दिल के लिए लाभकारी होता है। छुहारे में पोटैशियम और आयरन होते हैं, जो शरीर में रक्त संचार को सुधारते हैं और हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाते हैं। इससे बीपी बढ़ने की परेशानी भी नहीं होती है, क्योंकि यह दिल को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। छोटा सा छुहारा मस्तिष्क के लिए भी लाभकारी होता है। इसका सेवन मस्तिष्क की नसों को मजबूत करता है और इसमें मौजूद मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मस्तिष्क के तनाव को कम करते हैं।
इसके साथ ही शरीर में होने वाली कमजोरी और थकान के लिए भी रोजाना छुहारे का सेवन कर सकते हैं। छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में मदद करता है। बुजुर्गों के लिए तो छुहारे का सेवन अमृत के समान है। चाहें तो बुजुर्गों को छुहारे को पीसकर दूध में उबालकर दिया जा सकता है। ये गठिया के दर्द में भी आराम देता है। इसके साथ ही ये स्किन और बालों के लिए, रक्त की शुद्धता और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी उपयोगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story