लाइफ स्टाइल

शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी फायदेमंद है खजूर

Ritisha Jaiswal
24 Oct 2021 10:26 AM GMT
शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी फायदेमंद है खजूर
x
खजूर एक तरह का ड्राई फ्रूट है। यह खासतौर पर सर्दियों में मिलता है। इसमें हेल्दी फैट्स, सोडियम, डाइटरी फाइबर, नैचुरल शुगर, प्रोटीन, विटामिन डी, आयरन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | खजूर एक तरह का ड्राई फ्रूट है। यह खासतौर पर सर्दियों में मिलता है। इसमें हेल्दी फैट्स, सोडियम, डाइटरी फाइबर, नैचुरल शुगर, प्रोटीन, विटामिन डी, आयरन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण होते हैं। यह शुगर क्रेविंग को कम करता है। ऐसे में इसे सुपरफूड कहा जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होने के साथ बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। एक्सपर्ट के अनुसार प्रेगनेंसी दौरान इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

प्रेगनेंसी में लेबर पेन कम करेंगे 6 खजूर
गर्भावस्था में महिलाओं को असहनीय लेबर पेन होती है। मगर एक्सपर्ट अनुसार प्रेगनेंसी पीरियड में खजूर खाने से लेबर पेन कम होने में मदद मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खजूर खाने से शरीर में खून का संचार तेजी से होता है। इससे गर्भाशय ग्रीवा में लचीलापन और फैलाव आने लगता है। ऐसे में लेबर पेन के समय अधिक दर्द का एहसास नहीं होता है। मगर फिर भी आप इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लें।
चलिए जानते हैं खजूर खाने के अन्य बेहतरीन फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाए
रोजाना दूध के साथ खजूर खाने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इससे बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर की कोशिकाओं को बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं।
दिमागी विकास में फायदेमंद
इसका सेवन करने से दिमागी कोशिकाओं स्वस्थ रहती है। इससे दिमाग की कार्यक्षमता तेज होती है। ऐसे में तनाव कम होने के साथ स्मरण शक्ति तेज होने में मदद मिलती है।
हड्डियां होगी मजबूत
खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका सेवन करना चाहिए।
वजन बढ़ाने में मददगार
खजूर में विटामिन, प्रोटीन व नेचुरल शुगर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को सही वजन मिलता है। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
खजूर में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती में मदद मिलती है। इसके साथ ही आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।
कब्ज से दिलाए आराम
खजूर में ढेर सारे फाइबर होने से यह कब्ज की समस्या से आराम दिलाने में मदद करती है। इसके सेवन से कब्ज व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story