लाइफ स्टाइल

दलिया या ओट्स.....वजन घटाने के लिए दोनों में क्या है बेहतर

Bhumika Sahu
4 March 2022 4:42 AM GMT
दलिया या ओट्स.....वजन घटाने के लिए दोनों में क्या है बेहतर
x
वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सही खानपान का होना जरूरी है। कई किलो वजन कम करने के लिए आपको एक सही डाइट लेना उतना ही जरूरी है। वैसे तो वेट लॉस डाइट में आपने अक्सर किनुआ, ओट्स, दलिया जैसी चीजों को देखा या फिर खाया भी होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सही खानपान का होना जरूरी है। कई किलो वजन कम करने के लिए आपको एक सही डाइट लेना उतना ही जरूरी है। वैसे तो वेट लॉस डाइट में आपने अक्सर किनुआ, ओट्स, दलिया जैसी चीजों को देखा या फिर खाया भी होगा।

सुबह का नाश्ता सेहत के लिए कितना ज्यादा जरूरी है इस बात का अंदाजा हम सभी को है। सुबह की मील बेलेंस होनी चाहिए क्योंकि वह हमारे दिन की पहली मील होती है। ऐसे में दलिया और ओट्स लोग वेट लॉस के लिए खूब खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के साथ ही दलिया और ओट्स में क्या ज्यादा हेल्दी है? अगर नहीं तो हम आज बता रहे हैं वेट लॉस के लिए दलिया और ओट्स के बारे में, जानिए-
दलिया
दलिया आयरन, फॉलेट, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे गुणों से भरपुर होता है। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो दलिया फायदेमंद हो सकता है। इसे साबुत अनाज से बनाया जाता है जो कि काफी न्यूट्रिशियन से भरा होता है। इसी के साथ दलिया में फाइबर होता है, ऐसे में आप ज्यादा खाने से बच सकत हैं। वेट लॉस के दौरान कई लोगों को कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है।
दलिया के फायदे
1) डायबिटीज के मरीजों के लिए दलिया काफी फायदेमंद होता है। दलिया खाकर आप अपना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
2) दलिया में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है ऐसे में ये कब्ज की समस्या से बचाता है।
3) वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए ये फायदेमंद है। दलिया में मौजूद प्रोटीन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इसी के साथ वेट रेग्यूलेटिंग हार्मोन को एक्टिवेट करता है।
ओट्स
कई लोगों का मन बहुत ज्यादा मचलता है खासकर तब जब आपको कुछ चीज को खाने से मना किया जाए। ऐसे में आप ओट्स खाकर खुद को कंट्र्रोल कर सकते हैं। ओट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में दलिया की तरह ये भी आपके पेट को भरा रखता है, साथ ही ये आपके पाचन को भी हेल्दी रखता है। ओट्स में गुड कार्ब्स होते हैं, जो आपको एनर्जी देते हैं। गुड कार्ब्स आपको एनर्जी देते हैं जिससे आप पूरा दिन एक्टिव रहते हैं। बात हो ओट्स के न्यूट्रिशियन वेल्यू की तो ये प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और फोस्फोरस से भरपूर होते हैं। इसी के साथ ओट्स में फैट और कैलोरी काफी कम होता है।
ओट्स के फायदे
1) दिन की शुरुआत में अगर आप ओट्स खाते हैं तो ये आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।
2) दलिया की तरह ओट्स भी पाचन में मदद करता है।
3)ब्रेन हेल्थ के लिए भी ओट्स फायदेमंद है।
दोनों में से क्या है बेहतर
ओट्स और दलिया, दोनों में ही एक जैसे गुण हैं। ऐसे में आप वेट लॉस के लिए दोनों चीजों को खा सकते हैं। हम कहेंगे कि आप एक दिन दलिया और एक दिन ओट्स खाएं।
कैसे खाएं दलिया और ओट्स
कुछ लोगों को दलिया और ओट्स मीठा पसंद होता है। लेकिन अगर आप वेट लॉस करने के लिए इन दोनों चीजों को खा रहे हैं तो आप नमकीन दलिया या ओट्स खाएं। ध्यान रखें कि इन्हें बनाने में ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें।


Next Story