- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dal Recipe : इस तरह से...
लाइफ स्टाइल
Dal Recipe : इस तरह से घर पर बनाये दाल मिलेगा गजब का स्वाद
Tara Tandi
27 Nov 2024 4:01 PM IST

x
Dal रेसिपी: रोज एक जैसा खाना खाकर अक्सर बोरियत महसूस होने लगती है। खासतौर से दाल को लेकर तो बच्चे हमेशा मुंह बनाते हैं। अगर आपके घऱ में भी रोज कुछ नया खाने की डिमांड रहती है तो इस बार बनाएं दाल टमाटर की टेस्टी सब्जी। जिसे खाने के बाद सब बार-बार खाने की डिमांड करेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं दाल टमाटर की सब्जी।
दाल टमाटर सब्जी की सामग्री
10-12 छोटे आकार की प्याज
दो टमाटर
एक शिमला मिर्च
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गरम मसाला आधा चम्मच
तेल
अदरक-लहसुन का पेस्ट
कसूरी मेथी एक चम्मच
मसूर की दाल तीन चम्मच
हल्दी
धनिया
जीरा
तेल
दही एक तिहाई कप
दाल टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले किसी बर्तन में छोटे आकार के प्याज को छीलकर दो टुकड़ों में काट लें।
-इसी तरह से सारे शिमला मिर्च को भी बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें।
-अब इसमे अच्छे से धोकर रखी हुई मसूर की दाल डालें और साथ में धनिया पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर वगैरह सारी चीजें डालकर मिक्स कर लें। बारीक कटा हरा धनिया, कसूरी मेथी मिलाएं।
-अब कड़ाही में तेल डालें और फिर जीरा चटकाएं।
-अब तैयार प्याज, टमाटर को डालकर भूनें और ढंककर दस मिनट पकाएं।
-दही डालें और साथ में नमक डालकर चलाएं और दस मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। कुछ ही देर में सारी सब्जियां पककर गल जाएंगी और बस तैयार है टेस्टी दाल टमाटर प्याज की सब्जी। इसे रोटी या परांठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Tagsदाल रेसिपीDal Recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





