- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मयूरासन के रोज अभ्यास...
लाइफ स्टाइल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
jantaserishta.com
28 Nov 2026 10:48 AM IST

x
नई दिल्ली: योग पद्यति में कुछ ऐसे आसन होता हैं, जो सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि मन को भी साधने का काम करते हैं। 'मयूरासन' उन्हीं में से एक खास आसन है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है। साथ ही कलाई, बांहों, कंधों और कोर की मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है।
मयूरासन दो शब्दों से मिलकर बना है। 'मयूर' का अर्थ मोर और 'आसन' का अर्थ मुद्रा होता है। यह नाभि चक्र (मणिपुर चक्र) को जागृत कर व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने मयूरासन को शक्ति, संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने वाला आसन बताया है। यह आसन पेट के अंगों को सक्रिय कर पाचन शक्ति बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में अत्यधिक लाभकारी होता है। इस आसन में शरीर का भार मुख्य रूप से हथेलियों और कंधों पर होता है, जिससे कलाई, कंधे, पैर और पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
मयूरासन के नियमित अभ्यास से मानसिक स्थिरता बनी रहती है। दरअसल, इस आसन को करते समय मन इधर-उधर भटक नहीं सकता क्योंकि थोड़ा सा ध्यान भटकते ही शरीर गिर जाता है। इसलिए इस आसन में मन को एक ही जगह टिकाना पड़ता है। यही आदत धीरे-धीरे रोज की जिंदगी में भी आ जाती है। गुस्सा, घबराहट और बेचैनी कम होती है और मन शांत और स्थिर रहने लगता है।
इस आसन में सांस, शरीर और नजर तीनों को एक साथ साधना पड़ता है। नजर एक बिंदु पर, सांस धीमी और शरीर स्थिर रखना होता है। रोज 2-3 मिनट का ये अभ्यास दिमाग की भटकन को कम करता है। इससे पढ़ाई में मन लगता है, काम में फोकस बढ़ता है और याददाश्त भी तेज होती है।
शुरुआती अभ्यासियों को इसे हमेशा किसी प्रमाणित योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही सीखना चाहिए। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, हर्निया, अल्सर या ग्लूकोमा से पीड़ित व्यक्ति इसका अभ्यास न करें। गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान इस आसन से बचना चाहिए।
TagsMayurasana
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





