- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दांतों के इनेमल को...
लाइफ स्टाइल
दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा रही रोज की आदतें, इस तरह करें बचाव
SHIDDHANT
27 Feb 2026 11:26 PM IST

x
Delhi दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अनजाने में ऐसी चीजें खाने लगते हैं, जिनमें अम्लीय तत्व यानी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। विज्ञान के मुताबिक, ज्यादा अम्लीय चीजों का असर सबसे पहले हमारे दांतों पर पड़ता है। दांतों की ऊपरी परत जिसे इनेमल कहा जाता है, वही दांतों को मजबूती और सुरक्षा देती है। जब यह परत धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है, तो दर्द, सेंसिटिविटी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
दांतों का इनेमल वैसे तो शरीर की सबसे मजबूत परतों में से एक होता है, लेकिन लगातार अम्लीय प्रभाव से टूटने लगता है। ज्यादा एसिडिक चीजें दांतों के इनेमल को हटाने की कोशिश करती हैं। शुरुआत में इसका एहसास नहीं होता, लेकिन समय के साथ दांतों की सतह खुरदुरी होने लगती है। फिर हल्का ठंडा-गर्म या मीठा खाते ही झनझनाहट शुरू हो जाती है। दांतों की बनावट में आए इस बदलाव से बैक्टीरिया को जमने का मौका मिलता है, जिससे कैविटी और मसूड़ों की समस्या बढ़ सकती है।
फल-सब्जियां सेहत के लिए जरूरी हैं, खासकर विटामिन-सी से भरपूर फल, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और रोगों से बचाव करते हैं। संतरा, अंगूर, अनार और स्ट्रॉबेरी जैसे फल शरीर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन विज्ञान कहता है कि इनमें से कुछ फलों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इनका सेवन समझदारी से करना जरूरी है।
किसी भी खाद्य पदार्थ की अम्लीयता को उसके पीएच मान से मापा जाता है। वैज्ञानिक मानकों के अनुसार, जिन चीजों का पीएच 7 से कम होता है, वे अम्लीय मानी जाती हैं।
सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि सोडा, कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक भी दांतों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इनमें मौजूद एसिड और शुगर मिलकर इनेमल को कमजोर बनाते हैं। धीरे-धीरे दांतों में दर्द की शिकायत बढ़ने लगती है।
ऐसे में बस कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर दांतों को सुरक्षित रखा जा सकता है। खट्टे फल या नींबू को सीधे खाने से बचें, क्योंकि इससे एसिड सीधे इनेमल पर हमला करता है। खट्टा खाने के बाद पानी से कुल्ला करना भी मददगार होता है, क्योंकि इससे मुंह का एसिड संतुलित हो जाता है। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का नियमित इस्तेमाल दांतों की ऊपरी परत को मजबूत बनाए रखता है।
Tagsदांतइनेमलअम्लीय भोजनएसिडदांतों की सुरक्षाकैविटीमसूड़ेसेंसिटिविटीनींबूखट्टे फलसोडाकोल्ड ड्रिंकफ्लोराइडटूथपेस्टपीएच मानस्वास्थ्य टिप्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





