- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dahi Poha: पारंपरिक...
लाइफ स्टाइल
Dahi Poha: पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नाश्ता जो दिलाए स्वाद और ऊर्जा
Tara Tandi
17 Aug 2025 6:58 PM IST

x
Dahi Poha रेसिपी: पोहा चावल से बना एक फूड आइटम है। यह कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और विटामिन सी जैसे गुणों से भरपूर होता है। यह बहुत हल्का आहार होता है इसलिए पोहे को लोग आम तौर पर नाश्ते या स्नैक्स के रूप में चाय के साथ पसंद करते हैं। नमकीन पोहा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी दही के कॉम्बिनेशन वाले मीठे पोहे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो अब इस इंतजार को खत्म करने का समय आ गया है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन फूड है। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। बड़ों के साथ बच्चे भी इसे पेट भरकर खाते हैं। डाइटिंग करने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
सामग्री (Ingredients)
पोहा - 50 ग्राम
गुड़ - 20 ग्राम
दही - 100 ग्राम
दूध - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
अनार - 1/2 कप
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पोहे को पानी में अच्छी तरह से धोकर अलग रख दें।
- फिर गुड़ को लेकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद एक बाउल में दही और गुड़ डालकर अच्छी तरह से घुलने तक मिला लें।
- फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इसमें भिगोया हुआ पोहा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इस तैयार मिक्चर को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- मीठा दही पोहा बनकर तैयार है। इसे अनार के दानों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Tagsदही पोहा रेसिपीdahi poha recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





