- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- साइकिलिंग से स्ट्रेस...

x
आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। सही दिनचर्या का पालन, संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज करने से आप सेहतमंद रहते हैं। वहीं, लापरवाही बरतने से आप बीमार हो सकते हैं। इन नियमों का पालन न करने से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके बाद दवा पर निर्भर होना पड़ता है। इसके लिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। वहीं, बीमारियों से बचाव के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। हालांकि, कुछ लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं होता है। उनका कहना होता है कि समय के अभाव की वजह से वे एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। अगर आपके पास भी पर्याप्त समय नहीं है और फिट रहना चाहते हैं, तो आप महज साइकिलिंग कर सेहतमंद रह सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि नियमित रूप से साइकिलिंग करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, साइकिल चलाने के कई अन्य फायदे भी हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
वजन कंट्रोल होता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना साइकिल चलाने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना साइकिल जरूर चलाएं। एक शोध में दावा किया गया है कि लगातार 6 महीने तक रोजाना साइकिल चलाने से बढ़ते वजन को 12 फीसदी कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना साइकिलिंग जरूर करें।
शुगर कंट्रोल करता है
डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। एक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि रोजाना 45 मिनट तक साइकिल चलाने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना
साइकिलिंग जरूर करें।
स्ट्रेस कम होता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइकिलिंग से स्ट्रेस रिलीज होता है। अगर आप तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story