लाइफ स्टाइल

CURRY MURG TIKKA RECIPE :बनाइये टेस्टी लजवाब करी मुर्ग टिक्का जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
23 Jun 2024 5:33 AM GMT
CURRY MURG TIKKA RECIPE :बनाइये टेस्टी लजवाब करी मुर्ग टिक्का जानिए रेसिपी
x
CURRY MURG TIKKA RECIPE :आपने चिकन के कई व्यंजनों का स्वाद चखा होगा। लजीज चिकन मुंह का स्वाद बढाने के साथ दिल को सुकून भी पहुंचाता हैं। आपके मन को तृप्त करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चिकन टिक्का की एक ऐसी रेसिपी RECIPE जिसमें आम का फ्लेवर भी मिलेगा और चिकन का स्वाद भी। इसका नाम है करी मुर्ग टिक्का। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे में।
* आवश्यक सामग्री INGRIDIENTS :
- बोनलेस चिकन 200 ग्राम
- कच्चा आम 100 ग्राम
- अदरक एक इंच टुकड़ा
- लहसुन 8-10 कलियां
- हरी मिर्च 4-5
- हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- गरम मसाला1/4 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- नींबू का रस एक बड़ा चम्मच
- बेसन 2बड़ा चम्मच
- अंडा 1
- दही 100 ग्राम
- बारीक कटी पुदीने की पत्तियां
- बारीक कटी धनियापत्ती
* बनाने की विधि RECIPE :
- आम और चिकन को छोड़कर सारी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- तैयार मसाले को पीसकर पेस्ट PASTE बना लें।
- आम को उबाल लें और इसकी प्यूरी PUREE बना लें।
- आम की प्यूरी और मसाले का पेस्ट को मिलाकर बढ़िया मैरिनेशन का पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट में चिकन को अच्छी तरह लपेटकर पूरी रात या फिर 6-7 घंटे के लिए रख दें।
- मैरीनेट चिकन को स्कूयर में लगाएं और तंदूर में पका लें।
- आप चाहें तो ओवन OVEN में भी चिकन टिक्का को पका सकते हैं।
Next Story