लाइफ स्टाइल

कड़ी पत्ते है सेहत के लिए एक वरदान, जानें क्यों रोज़ करना चाहिए इसका सेवन

Rani Sahu
19 Jan 2023 8:33 AM GMT
कड़ी पत्ते है सेहत के लिए एक वरदान, जानें क्यों रोज़ करना चाहिए इसका सेवन
x
करी पत्ता तो आपने देखा ही होगा। यह बेसन की करी में अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है। जो खाने के स्वाद को दोगुना बना देता है। जिससे शायद ज़्यादातर लोग वाकिफ है ही। आपको बता दें यह कई बिमारियों में काम आता है। यह केवल करी में ही नहीं हर सब्जी में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको घर में आप गमले में भी ऊगा सकते हो। इसको कहीं - कहीं मीठा नीम भी कहा जाता है-
1 वजन को कम करने में करता है मदद
एक शोध के मुताबिक ये पाया गया है मीठा नीम यानि करी पत्ता आपका वजन करने में काफी मदद ककर सकता है। इसके सेवन करने से आपका केलोस्ट्रॉल कम होता है और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कंटोल करता है। जिससे आपका वजन घटाने में मदद मिलती है। इसका खली पेट सेवन करने से अधिक फायदा होता है।
2 एनीमिया में फायदेमंद
इन पत्तों में मौजूद कैल्शियम , आयरन , जिंक जैसे गुण होते हैं। जिसके सेवन से एनीमिया जैसी परेशानी में राहत मिलती है। करी लीव्स में एंटी - एनीमिया के गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को भी एनीमिया की समस्या होती है , उनको करी लीव्स रोज़ाना करना चाहिए।
3 हर्ट प्रॉब्लम
आजकल अधिकतर हर्ट के मरीज देखने को मिलते है। हर दूसरे इंसान को दिल की बीमारी रहती है , कभी हर्ट अटैक आना तो किसी को साँस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में उन लोगों को रोज़ाना खली पीट कड़ी पत्ते का सेवन करना चाहिए। यह हर्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। क्योंकि यह एक आयुर्वेदिक औषधि है।
4 शुगर को करे कंटोल
जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, उनके लिए यह एक बेहतरीन इलाज है। इसको रोज़ खाली पेट खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है। यदि आप पत्तों का सेवन सीधे नहीं खा पाते तो आप दाल के या किसी भी अन्य सब्जी के तड़के लगाने में शामिल कर सकते हैं। यह उतना ही उपयोगी होगा।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story