लाइफ स्टाइल

Curd Oats Recipe: नाश्ते में बनाएं टेस्टी दही ओट्स

Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 10:52 AM IST
Curd Oats Recipe: नाश्ते में बनाएं टेस्टी दही ओट्स
x
Curd Oats Recipe:ओट्स को आप कई तरीकों से तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए कर्ड ओट्स बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी
सामग्री :
ओट्स
- पानी
- नमक
- दही
- तेल
- राई
- जीरा
- उड़द दाल
- कड़ी पत्ता
- हींग
- धनिया पत्ती
- अदरक
- गाजर
- खीरा
- प्याज
- हरी मिर्च
विधि:
इसे बनाने के लिए ओट्स को पानी में उबाल लें और फिर जब ये पक जाए और गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा होने दें। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें दही मिलाएं। दही को ओट्स में अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसमें नमक और सारी सब्जियां मिक्स करें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा और राई चटकाएं। इसमें उड़द दाल मिलाएं और इसे सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें कद्दूकस किया अदरक, कड़ी पत्ता, मिर्ची डालें। अंत में हींग डालें और इसे दही-ओट्स में मिक्स करें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर सर्व करें। आप चाहें तो इसमें कुछ अनार के दानों को मिला सकते हैं। ये इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं।
Next Story