- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Crispy corn chaat:...
लाइफ स्टाइल
Crispy corn chaat: क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाना है बेहद आसान
Bharti Sahu 2
24 Sept 2024 12:27 PM IST

x
Crispy corn chaat: आज हम आपको घर पर ही क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाना बताएंगे, ताकि आप अपने गेस्ट को ये परोस कर तारीफ बटोर पाएं।
सामग्री
कॉर्न - 2 कप
मक्के का आटा - 2 टेबल स्पून
चाट मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
हरा धनिया (कटा हुआ) - 2 टेबल स्पून
हरा मिर्च (कटी हुई) - 1 छोटी सी
प्याज (कटी हुई) - 1/4 कप
टमाटर (कटा हुआ) - 1/2 कप
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
विधि
क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न को अच्छे से धोकर एक बाउल में हल्का उबाल लें। इसे उबालते वक्त ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से ना उबल जाए। उबालने के बाद कॉर्न को एक कटोरे में छानकर निकालें और फिर इसमें मक्के का थोड़ा सा आटा डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल में इन कॉर्न को डालकर सुनहरा होने तक तलें। जब ये सही से फ्राई हो जाएं तो इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए।
इसके बाद कॉर्न को एक कटोरे में डालें और चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करें।सभी चीजों के सही प्रकार से मिक्स करने के बाद इसमे ऊपर से नींबू का रस डालें। अब आखिर में इसे प्लेट में निकाल कर ऊपर से सजाने के लिए इसमें धनिया की पत्ती डालें। बस आप इसे अपने मेहमानों को परोस सकती हैं।
TagsCrispy corn chaatक्रिस्पीकॉर्न चाटआसान Crispy corn chaatcrispycorn chaateasy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





