- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वजन घटाने में सहायक है...

x
करौंदा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करौंदा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। करौंदा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी करौंदा के जूस का सेवन किया है। करौंदा के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। करौंदा के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि करौंदा का जूस विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं करौंदा का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता हैकरौंदा का जूस, जानिए अन्य फायदे-Benefits Of Drinking Cranberry Juice In Hindi
कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप करौंदा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
वजन घटाने में सहायक
बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप करौंदा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि करौंदा के जूस में मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप करौंदा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि करौंदा का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
पाचन को रखे दुरुस्त
पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए करौंदा के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि करौंदा का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
करौंदा के जूस का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि करौंदा का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए करौंदा के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि करौंदा के जूस में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story