लाइफ स्टाइल

आपकी इम्युनिटी को बढ़ाएगा क्रेनबेरी क्रंब बार

Kajal Dubey
30 May 2023 11:09 AM GMT
आपकी इम्युनिटी को बढ़ाएगा क्रेनबेरी क्रंब बार
x

क्रेनबेरी में विटामिन- सी, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

चीनी - 1 कप

बेकिंग पाउडर - 1 टेबलस्पून

आटा - 3 कप

नींबू का छिलका - 1/2 टेबलस्पून

बटर - 1 कप

अंडा - 1

फिलिंग के लिए

चीनी - 1/2 कप

कार्न फ्लोर - 1-1/2 टेबलस्पून

नींबू का रस - 1 टेबलस्पून

क्रेनबेरी - 2 कप

बनाने की विधि

- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें।

- अब 8-8 इंच के पैन को मक्खन से ग्रीस करें।

- एक बाउल में 1 कप चीनी, बेकिंग पाउडर और आटा डालकर मिक्स करें।

- अब इसमें मक्खन और अंडा डाल कर अच्छे से फेंट लें।

- आधे मिश्रण को ग्रीस किए हुए पैन में डालें।

- अब एक लग बाउल में 1/2 कप चीनी, नींबू का रस और कार्न फ्लोर डालें।

- अब इसमें Cranberries डालें।

- अब क्रेनबेरी के मिश्रण को उसपर फैलाते हुए डालें।

- ऊपर से बाकी का मिश्रण डालें।

- अब इसे बेक होने के लिए लगभग 45 मिनट के लिए ओवन में रख दें।

- पकने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

- अब तैयार क्रेनबेरी बार को चौकोर टुकड़ों में काट लें।

Next Story