लाइफ स्टाइल

जॉर्ज फ्लॉयड को मारने वाले पुलिस अधिकारी को अदालत ने सुनाई सजा, जानें क्या था पूरा मामला

Neha Dani
8 July 2022 2:38 AM GMT
जॉर्ज फ्लॉयड को मारने वाले पुलिस अधिकारी को अदालत ने सुनाई सजा, जानें क्या था पूरा मामला
x
पुलिस फ्लायड को गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान वो जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।

अमेरिका में अश्वेत जार्ज फ्लायड की हत्या के मामले में मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को संघीय आरोपों में 20 साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई। चाउविन को निचली अदालत से पहले ही साढ़े 22 साल जेल की सजा सुनाई जा चुकी है। अश्वेत जार्ज फ्लायड की हत्या के बाद अमेरिका और अन्य जगहों पर पुलिस की बर्बरता और नस्लवाद के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, संघीय अदालत ने चाउविन को 15 दिसंबर, 2021 को दो अलग-अलग मौकों पर एक संघीय आपराधिक नागरिक अधिकार कानून का उल्लंघन करने के लिए दोषी ठहराया था।


जानिए अमेरिकी अटार्नी एंड्रयू एम लुगर ने क्या कहा

बता दें कि अभियोजन पक्ष 25 साल सजा सुनाने की मांग कर रहा था, जबकि बचाव पक्ष 20 साल सजा चाहता था। न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग के सहायक अटार्नी जनरल क्रिस्टन क्लार्क ने कहा, 'निश्चित रूप से, जार्ज फ्लायड को आज जीवित होना चाहिए। अमेरिकी अटार्नी एंड्रयू एम लुगर ने कहा, 'डेरेक चाउविन ने जीवन की पवित्रता को बनाए रखने के लिए अपनी शपथ को त्याग दिया, जब उन्होंने जार्ज फ्लायड की जान ले ली और जब उन्होंने 14 वर्षीय बच्चे के साथ हिंसक हमला किया।'

24 फरवरी, 2022 को, एक महीने से अधिक लंबे मुकदमे के बाद, एक संघीय जूरी ने तीन अन्य अधिकारियों, पूर्व मिनियापोलिस पुलिस अधिकारी टौ थाओ, जे अलेक्जेंडर कुएंग, और थामस कीरनान लेन को इस मामले से जुड़े आपराधिक नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए दोषी ठहराया गया।

जानिए क्या था मामला

46 साल के अश्वेत नागरिक जार्ज फ्लायड अमेरिकी समुदाय के थे। वह नार्थ कैरोलिना में पैदा हुए थे और टेक्सास के ह्यूस्टन में रहते थे। फ्लायड काम खोजने के लिए कई साल पहले मिनियापोलिस चले गए थे। 25 मई को अमेरिका के मिनिपोलिस में फ्लायड का एक दुकान में नकली बिल का इस्तेमाल करने पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस फ्लायड को गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान वो जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।


Next Story