- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कॉर्टिसोल से प्रभावित...
लाइफ स्टाइल
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
jantaserishta.com
28 March 2026 11:54 AM IST

x
नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बढ़ना आम बात है। काम और निजी जिंदगी में चल रही उठा-पटक के बीच जिंदगी को बैलेंस कर पाना मुश्किल होता है, और तनाव को मैनेज कर पाना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में न चाहते हुए भी जब शरीर में कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है और इसी के साथ शरीर के बाकी हॉर्मोन भी असंतुलित हो जाते हैं। ऐसे में अगर लंबे समय तक लगातार यही स्तर बना रहता है, तो यह शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
कॉर्टिसोल को सरल भाषा में तनाव हार्मोन के नाम से जाना जाता है। यह दोनों किडनी के ऊपर बनी एक ग्रंथि होती है, जिसे एड्रेनल ग्लैंड कहा जाता है। इसकी सक्रियता अगर शरीर में ज्यादा होती है, तो यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए नुकसानदायक बन जाता है। यह खराब जीवनशैली, तनाव, कम नींद, खराब खाना और कम शारीरिक गतिविधियों से अधिक बनने लगता है। इससे चिंता, वजन बढ़ना, कमजोरी महसूस होना, सिर भारी होना और नींद आने में परेशानी बनी रहती है, लेकिन आयुर्वेद में कॉर्टिसोल को कम करने के प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं।
कॉर्टिसोल को कम करने के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद लेने से शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन बनता है, जो कॉर्टिसोल को कम करने में मदद करता है। रोजाना कम से कम 8-10 घंटे की नींद जरूर लें। इससे मन और तन दोनों हल्का महसूस होता है। दिनचर्या में इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाएं। साथ ही, बार-बार खाने से बचे और तय समय पर खाना खाए, जिससे पेट को खाना पचाने का पूरा समय मिले और पोषण भी पूरे शरीर को मिले। इंटरमिटेंट फास्टिंग कॉर्टिसोल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है।
कॉर्टिसोल को कम करने में धूप और विटामिन डी का बड़ा रोल है। रोजाना 10 मिनट की धूप जरूर लें। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है और कॉर्टिसोल का प्रभाव शरीर पर कम देखने को मिलता है। इसके साथ ही पोटेशियम युक्त आहार लेना भी लाभकारी होता है। अपने आहार में केला, नारियल पानी, हरी सब्जियां, टमाटर और अखरोट को जरूर शामिल करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





