लाइफ स्टाइल

स्वाद के साथ सेहत का खजाना है मक्के की रोटी, सर्दियों में मिलेंगे अनगिनत फायदे

jantaserishta.com
1 Dec 2025 10:00 AM IST
स्वाद के साथ सेहत का खजाना है मक्के की रोटी, सर्दियों में मिलेंगे अनगिनत फायदे
x
नई दिल्ली: सर्दियां आते ही खाने की थाली रंगीन हो जाती है। हरी सब्जियां और गाजर पारंपरिक थाली की शान बढ़ाते हैं। इसके साथ ही शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरे और मक्के की रोटी भी थाली में शामिल हो जाती है। मक्के की रोटी सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं होती, बल्कि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
ये शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि क्यों सर्दियों में मक्के की रोटी का सेवन करना चाहिए। मक्का में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होता है, जो शरीर की थर्मल एक्टिविटी को बढ़ाता है। इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है और भरपूर ऊर्जा भी बनी रहती है। शीत ऋतु से बचने के लिए मक्के की रोटी का सेवन लाभकारी होगा। सर्दियों में अक्सर वजन तेजी से बढ़ता है, ऐसे में वजन को नियंत्रित करने के लिए भी मक्के की रोटी मदद करती है। मक्के की रोटी भारी होती है और एक बार खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। मक्के में फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जिसकी वजह से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पेट भी भरा रहता है।
मक्के में घुलनशील फाइबर होता है, जो आसानी से आंतों में घुल जाता है। ऐसे में जिन लोगों के पेट से जुड़ी परेशानी जैसे गैस या कब्ज से जुड़ी परेशानियां होती हैं, उनके लिए मक्के की रोटी का सेवन करना अच्छा रहता है। घुलनशील फाइबर आंतों को साफ करने में मदद करता है और पेट की कब्ज को तोड़ता है। इसके साथ ही मक्के का सेवन करने से पाचन अग्नि भी तेज होती है और खाना अच्छे से पचता है।
मक्के में फाइबर के साथ पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। पॉलीफेनोल्स एक तरह का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। मक्के के सेवन से बढ़े कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। मक्के में फाइटोन्यूट्रियंट्स गुण भी होते हैं, जो शरीर में विटामिन डी के अवशोषण को तेज करते हैं। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति तभी हो पाती है, जब कैल्शियम और बाकी यौगिक सही मात्रा में हों। इसलिए सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ धूप बराबर मात्रा में लें। इसके साथ मक्के की रोटी के सेवन से दिमाग तेज होता है, हैप्पी हॉर्मोन बनते हैं, स्किन चमकदार बनी रहती है और शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story