लाइफ स्टाइल

धनिया का रायता डाइजेशन के लिए हैं बेस्ट, जानिए

Bhumika Sahu
6 Oct 2021 7:06 AM GMT
धनिया का रायता डाइजेशन के लिए हैं बेस्ट, जानिए
x
रायते में लोग अपनी पसंद के हिसाब से खीरा, बूंदी, प्याज, टमाटर वगैरह डालते हैं। लोग कद्दू या लौकी का रायता भी बनाते हैं। ऐसे ही धनिया का रायता भी काफी टेस्टी होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दही हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसके गुड बैक्टीरिया हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखते हैं। दही को कई तरह से खाया जाता है। लोग खाने के साथ चीनी या नमक मिलाकर दही खाते हैं। वहीं दही का रायता भी खाने का जायका बढ़ाता है। रायते में लोग अपनी पसंद के हिसाब से खीरा, बूंदी, प्याज, टमाटर वगैरह डालते हैं। लोग कद्दू या लौकी का रायता भी बनाते हैं। ऐसे ही धनिया का रायता भी काफी टेस्टी होता है।

धनिया में होते हैं ऐंटीऑक्सिडेंट्स
धनिया खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी होती है। इसमें इम्यून सिस्टम बूस्ट करने वाले ऐंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। यह डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छी होती है साथ ही हार्ट के लिए भी अच्छी मानी जाती है। धनिया को डायट में शामिल करना काफी आसान है। आप इसे चटनी के रूप में खा सकते हैं। खाने में ऊपर से डालते हैं। वहीं धनिया का रायता एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो आपके पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें दही, धनिया, जीरा, काला नमक सब कुछ आपके पाचनतंत्र के लिए बेस्ट होता है।
सिल पर पीसें धनिया तो मजा होगा दोगुना
धनिया का रायता बनाने के लिए आपको दही लेना है। ध्यान रखें, दही बहुत खट्टा न हो। दही में थोड़ा सा पानी मिलाकर फेंट लें। अब धनिया को धोकर, काटकर और थोड़ा सा पानी छिड़ककर पीस लें। आप चाहें तो इसको सिल पर भी पीस सकते हैं। अब दही में पिसा धनिया मिलाकर चलाएं। इसमें काला नमक और पिसा भुना जीरा और थोड़ी सी काली मिर्च डालें। आप चाहें तो लाल मिर्च भी डाल सकते हैं। आपका टेस्टी रायता तैयार है। इसमें आप राई का तड़का भी दे सकते हैं। इसके लिए गैस पर घी गरम करके इसमें राई और जीरा चटका लें और रायते में डाल लें।


Next Story