लाइफ स्टाइल

तांबे का बर्तन हो या पीतल का मिनटों में चमकेगा इन उपायों की मदद से

Kiran
12 July 2023 11:39 AM GMT
तांबे का बर्तन हो या पीतल का मिनटों में चमकेगा इन उपायों की मदद से
x
साफ़ सुथरा घर हर किसी को पसंद होता है। घर में कई तरह की चीज़े होती है जिन्हें अलग-अलग तरीको के माध्यम से साफ़ किया जाता है लेकिन कई बार इन चीजों को साफ़ करने का तरीका सभी मालूम नही होता है इस वजह से ही ये चीज़े अच्छे तरीके से साफ़ नही हो पाती है। इन चीजों में है जैसे तांबे के बर्तन, कांच से बनी चीज़े, पीतल और कांसे के बर्तन आदि। इन चीजों क सफाई बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आपको कुछ तरीके बताएँगे जिनकी मदद से आप इन बर्तनों को मिनटों में साफ़ कर सकते है बिना ज्यादा मेहनत लगे...
* पीतल और कांसे के बर्तन को साफ करने के लिए नीबू पर नमक छिड़ककर रगड़ें। इससे जंग लगी चीजों को भी साफ किया जा सकता है।
* तांबे की चीजों को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो किसी सूखे कपड़े पर कैचअप लगाकर भी तांबे की चीजों को साफ कर सकते हैं। कैचअप से रगड़ने के बाद उन चीजों को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
* कांच की चीजों, दरवाजे और खिड़कियों के शीशे साफ करने के लिए रीठे के पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने इनकी उम्र भी बढ़ेगी व चमक भी।
* एल्युमीनियम की चीजें को साफ करने के लिए सेब के छिलकों का इस्तेमाल करें। किसी बर्तन में सेब के छिलके डालकर उबाल लें और फिर उस पानी से एल्युमीनियम की चीजों को साफ करें।
* स्टील के बर्तनों की सफाई के लिए वैसे साबुन का उपयोग किया जाता है लेकिन आप सिरके मि मदद से स्टील के बर्तनों की चमक को बनाये रख सकती है।
Next Story