- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आंखों की थकान को झट से...
लाइफ स्टाइल
आंखों की थकान को झट से दूर करता है ठंडा कॉटन पैड, ऐसे करें इस्तेमाल
SHIDDHANT
3 Jan 2026 11:43 PM IST

x
Delhi दिल्ली। आजकल स्क्रीन के सामने घंटों काम करना मजबूरी बन चुकी है। इससे आंखों की सेहत पर खराब असर पड़ता है। आंखें थक जाती हैं, जलन होती है और सूजन आ जाती है। ऐसे में आसान उपाय है ठंडे कॉटन पैड का इस्तेमाल। यह आसान तरीका आंखों को तुरंत राहत देता है और कोई खर्च भी नहीं लगता।
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंखों की थकान उतारने और ठीक रखने के लिए ठंडे कॉटन पैड के इस्तेमाल की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, ठंडे कॉटन पैड आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह तरीका बहुत आसान है और घर पर कोई भी कर सकता है। इसके सबसे पहले अपना चेहरा साफ करें और पसीना पोंछ लें। फिर साफ कॉटन पैड लें और उन्हें ठंडे पानी में अच्छी तरह भिगो दें। अतिरिक्त पानी निचोड़कर पैड को हल्का नम रखें। अब आराम से लेट जाएं, आंखें बंद करें और इन पैड्स को दोनों आंखों पर रखें।
एक्सपर्ट के अनुसार ठंडे पैड को कम से कम 10 मिनट तक आंखों पर रखकर आराम करें। इस दौरान गहरी सांस लें और मन को शांत रखें। ठंडक आंखों की मांसपेशियों को आराम देती है, सूजन कम होती और थकान दूर होती है। यह उपाय खासकर कंप्यूटर या मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत अच्छा है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखें ड्राई हो जाती हैं, जलन होती है – ठंडे पैड इससे राहत देते हैं।
आयुर्वेद में आंखों की देखभाल को बहुत महत्व दिया जाता है। ठंडे पानी का सेक आंखों की गर्मी शांत करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है। अगर आप चाहें तो ठंडे पानी में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं, जो और ज्यादा ताजगी देगा। लेकिन सादा ठंडा पानी भी काफी है। यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित है। रोजाना शाम को या थकान महसूस होने पर यह उपाय अपना सकते हैं। खास बात है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आंखों में गंभीर समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें, लेकिन रोजमर्रा की थकान के लिए ठंडे कॉटन पैड बेस्ट हैं। बस 10 मिनट का यह आराम आपकी आंखों को नई ताकत देगा और आपको रिफ्रेश महसूस होगा।
Tagsआंखों की थकानठंडे कॉटन पैडस्क्रीन समयकंप्यूटरमोबाइलजलनसूजनआयुष मंत्रालयआंखों की देखभालघरेलू उपायआयुर्वेदजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





