लाइफ स्टाइल

Cooking Tips: करेले की सब्जी देखकर मुंह बनाने वाले ट्राई करें ये टिप्स

Tulsi Rao
16 Aug 2022 8:16 AM GMT
Cooking Tips: करेले की सब्जी देखकर मुंह बनाने वाले ट्राई करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Cooking Tips: करेला खाने से सेहत को भले ही कितने फायदे मिलते हो लेकिन बच्चे हों या बड़े करेले की सब्जी का नाम सुनकर अपने नाक-मुंह बनाने लगते हैं। अगर आपके घर पर भी यही हाल है तो ट्राई करें करेले की सब्जी बनाने के ये मजेदार टिप्स। मसालेदार करेले की सब्जी बनाने के ये टिप्स न सिर्फ करेले का कसैला स्वाद गायब कर देंगे बल्कि आपके मुंह का टेस्ट भी अच्छा हो जाएगा।

-करेले – 7-8
-प्याज – 1
-बेसन भुना – 3 टेबलस्पून
-जीरा – 1 टी स्पून
-धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
-हल्दी – 1/4 टी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
-हींग – 1 चुटकी
-हरी मिर्च – 1-2
-हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
-सरसों का तेल – 3 टेबलस्पून
-गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
-अमचूर पाउडर – 1/2 टी स्पून
-नमक – स्वादानुसार

करेले की सब्जी बनाने का तरीका-
करेले की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले करेले धोकर उसके छिलके अलग करके काट लें। इसके बाद छिलके और कटे करेले को नमक लगाकर आधा घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया काटकर अलग रखें। अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ देर तक भूनें।


Next Story