लाइफ स्टाइल

Cooking Tips: अंडा करी में शामिल करें कोकोनट और पोटैटो का ट्विस्ट

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 12:20 PM IST
Cooking Tips: अंडा करी में शामिल करें कोकोनट और पोटैटो का ट्विस्ट
x
Cooking Tips: अगर नहीं बनाई है तो आज ही ट्राई करें। क्‍या पता आपको घर पर रोज बनाने वाले अंडा करी से ये करी ज्‍यादा टेस्‍टी लगे। और अगर आपको इस तरह बने अंडा करी का स्‍वाद ज्‍यादा भा गया तो आपके पास अंडा करी की एक और वैरायटी हो जाएगी। आप जब जैसा दिल करें बनाकर खा सकती हैं। खासकर अगर आपके घर कोई मेहमान आ रहा हो तो उसे ये नई रेसिपी जरूर बनाकर खिलाएं। हमें यकिन है कि आपके मेहमान ने इससे पहले ऐसी अंडा करी नहीं खाई होगी। इसे खाकर आपके मेहमान अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएगें। तो आइए जानें, इसे बनाने का तरीका।
सामग्री:
अंडे- 5
आलू- 2
प्याज- 120 ग्राम
टमाटर- 150 ग्राम
अदरक- 1 टेबल स्पून
लहसुन- 1 टेबल स्पून
सरसों के दाने- 1/2 टेबल स्पून
हरी इलायची- 3
साबुत काली मिर्च- 1/4 टेबल स्पून
सौंफ- 1 टेबल स्पून
करी पत्ते- 7
हल्दी- 1/2 टेबल स्पून
लाल मिर्च- 1/2 टेबल स्पून
धनिया पाउडर- 1 टेबल स्पून
गरम मसाला- 1 टेबल स्पून
कोकनट मिल्क- 250 एमएल
तेल- अंदाजानुसार
धनिया- 2 टेबल स्पून
नमक- स्‍वादानुसार
विधि
सबसे पहले अंडों को उबाल लें। अदरक और लहसुन को
बारीक-बारीक
काट लें। टमाटर को भी छोटे-छोटे आकार में काट लें। आलू को भी मीडियम आकार में काट लें।
अब गैस में मध्‍यम आंच पर पैन रखें और उसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ते, सरसों के दाने, हरी इलायची, काली मिर्च, सौंफ, कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें और 3-4 मिनट तक फ्राई करें।
इसके बाद इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। जब प्‍याज फ्राई हो जाए तो इसमें टमाटर डालें और अच्‍छे से मिक्स करें और 8 मिनट तक मध्‍यम आंच पर पकाएं, ताकि टमाटर पूरी तरह से गल जाएं।
अब इसमें हल्दी और बाकी सारे मसाले डालें और अच्‍छे से मिला लें और फ्राई करें। फिर इसमें पानी डालकर थोड़ी देर के लिए पकने दें।
जब ग्रेवी पक जाए तो इसमें आलू डालें और दोबारा पानी डालकर 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं। इसे बीच-बीच में चलाना न भूलें, ताकि ग्रेवी जले नहीं।
जब आलू पक जाए तो इसमें उबले हुए अंडे डालें और साथ में कोकोनट मिल्क भी डालें 5 मिनट तक मध्‍यम आंच पर पकाएं। अब इसमें गरम मसाल डालें और 5 मिनट तक पकाने दें। आपकी कोकोनट अंडा करी तैयार है, इसे आप हरे धनिये से गार्निश करें और रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
Next Story