लाइफ स्टाइल

Cooking Hacks: मनपसंद सब्जी के साथ बनाएं परफेक्ट लेयर पराठा, जानें विधि

Tulsi Rao
2 July 2022 1:05 PM GMT
Cooking Hacks: मनपसंद सब्जी के साथ बनाएं परफेक्ट लेयर पराठा, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Layered Paratha Tips: मौज-मस्ती, नाच-गाने और खाने पीने का त्योहार लोहड़ी जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में अगर आपने भी लोहड़ी का मजा दोगुना करने के लिए दोस्तों या अपनों के बीच डिनर पार्टी रखी है और लोहड़ी पार्टी मेन्यू में लेयर या परत पराठे को भी जगह देने वाले हैं तो इन किचन टिप्स को फॉलो करना न भूलें।

लेयर पराठा बनाने के टिप्स-
लेयर पराठे के लिए कैसे गूथें आटा-
पराठा चाहे कोई भी हो लेकिन उसके लिए आटा अच्छी तरह से गूंथें। पराठे के लिए कभी भी बासी आटे का इस्तेमाल न करें। बासी आटा फ्रिज में रखने की वजह से टाइट हो जाता है और उससे बनने वाले पराठे को भी खराब कर सकता है। लेयर पराठा बनाने के लिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा नमक और तेल जरूर डालें। जिससे आटा मुलायम बनता है।आटा गूंथने के बाद कम से कम 15 मिनट के लिए उसे ढककर छोड़ दें। 15 मिनट बाद दोबारा आटे को अच्छी तरह गूथें। ऐसा करने से आटा मुलायम हो जाता है। लेयर पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए आटे में थोड़ी सी अजवाइन मिला दें। अजवाइन पराठे का स्वाद बढ़ाने के साथ इन्हें जल्दी पचने में भी मदद करेगी।
ये गलतियां करने से बचें-
-परत या लेयर पराठा बनाने के लिए कभी भी पराठे के आटे को बहुत सख्त नहीं गूंथें। वरना आपको बेलने में मुश्किल आ सकती है।
-आटा गूंथने के तुरंत बाद उसका इस्तेमाल न करें उसे कुछ देर रेस्ट के लिए जरूर रखें।
-आटा गूंथने के लिए कभी भी बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें। वरना आटा गीला हो जाएगा।
-पराठे के लिए इस्तेमाल होने वाला आटा ज्यादा से ज्यादा 2 घंटे पहले गूंथा हुआ होना चाहिए।


Next Story