- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बढ़ते वजन को आसानी से...

x
बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है।
बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर, फेस्टिव सीजन में लोग न चाहकर भी मिठाइयों और जंक फूड का अधिक से अधिक सेवन करते हैं। इससे वजन बढ़ने लगता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और मोटापे को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-
सहजन के पत्ते खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सहजन के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे फैट कंट्रोल में रहता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
केल खाएं
केल में कैलोरी बहुत कम होती है। वहीं, पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि कल के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप केल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ब्रोकली खाएं
ब्रोकली में गुड कार्ब और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। साथ ही कब्ज की समस्या दूर होती है। वहीं, शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। केल की तरह ब्रोकली में भी कैलोरी कम होती है। वहीं, पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
पालक खाएं
पालक में घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, पानी भी पालक में अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए पालक को आप अपने नाश्ते और भोजन में शामिल कर सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story