लाइफ स्टाइल

धनिये के पानी से करें डायबिटीज कंट्रोल, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Bhumika Sahu
21 Jun 2022 2:58 PM GMT
धनिये के पानी से करें डायबिटीज कंट्रोल, जानिए कैसे करें इसका सेवन
x
डायबिटीज की गंभीर बीमारी अब आम होती जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। High Blood Sugar Control: भारत के हर घर में कोई न कोई बीमारी अपनी जगह बनाए बैठी हुई है। ऐसे में डायबिटीज की गंभीर बीमारी अब आम होती जा रही है। आज के दौर में हर दूसरा शख्स इस बीमारी से गुजर रहा है। इसका सबसे बड़ा रीज़न है हमारा बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल। ना ठीक से खाना, नाही सही भोजन का सेवन करना, ये सभी चीज़ें हमें बीमारियों की ओर ले जा रही हैं।

लेकिन इन सभी बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है अगर आप अपने घर में पाई जाने वाली चीज़ों के फायदें के बारे में जानकारी रखते हैं तो। आज हम आपको घर की रसोई में आसानी से मिलने वाले धनिए के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके सेवन से आप डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं।
हर रसोई में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाने वाला धनिया (Coriander) कई औषधीय गुणों से युक्त है। आमतौर पर रसोई में इसका इस्तेमाल एक सामान्य मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर इसके बेहतरीन फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
धनियों के पत्तों से लेकर इसके बीज तक सभी का इस्तेमाल भारतीय खानों में किया जाता है। हम इसे भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं धनिए के बीच के पानी से काफी फायदे मिलते हैं। धनिया डायबिटीज को मैनेज करने के लिए सबसे भरोसेमंद पारंपरिक उपचारों में से एक रहा है। धनिया के बीजों के अर्क में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो ब्लड में डिस्चार्ज होने पर एंटी-हाइपरग्लाइकेमिक, इंसुलिन डिस्चार्जिंग और इंसुलिन जैसी गतिविधि का कारण बनते हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
धनिया के बीज एंटी इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुणों से भरे होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि वे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं, भूख को उत्तेजित कर सकते हैं और पाचन में सुधार कर सकते हैं। रात में एक गिलास पानी में धनिए के दाने का एक चम्मच डाल दें। सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको कई फायदे पहुंचेंगे।


Next Story