लाइफ स्टाइल

इन फल से करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल

Apurva Srivastav
18 April 2023 3:09 PM GMT
इन फल से करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल
x
गलत खानपान, खराब दिनचर्या और अत्यधिक आराम की वजह से कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग और स्ट्रोक आदि प्रमुख हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गलत खानपान से रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे हृदय पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल रक्त में पाए जाने वाला एक प्रकार का वसा है। शरीर को इसकी आवश्यकता सेल्स के लिए होती है। अधिकांश कोलेस्ट्रॉल का उत्सर्जन लीवर से होता है। बाकी कोलेस्ट्रॉल का उत्सर्जन खाने पीने की चीजों से होती है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, तो बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। कोलेस्ट्रॉल से रक्त संचार में अवरोध पैदा होता है। इस वजह से हृदय रोग स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए इन फलों का रोजाना अवश्य सेवन करें। आइए जानते हैं-
सेब खाएं
सेब में पेक्टिन पाया जाता है। पेक्टिन घुलनशील फाइबर होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा सेब में पॉलिफिनॉल्स भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बेरीज खाएं
इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, बेरीज में बायोएक्टिव कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जो हृदय रोग के खतरे को कम करता है। वहीं, बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। वहीं, केले का भी सेवन कर सकते हैं।
संतरा खाएं
संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए संतरा खाने की सलाह देते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी संतरा फायदेमंद साबित होता है।
Next Story