लाइफ स्टाइल

इन चीजों का सेवन लिवर की सेहत को पंहुचा सकता हैं नुकसान, जानिए

Kajal Dubey
11 April 2022 4:01 AM GMT
इन चीजों का सेवन लिवर की सेहत को पंहुचा सकता हैं नुकसान, जानिए
x
लिवर शरीर का एक बेहद अहम हिस्सा होता है जिसका स्वस्थ रहना अतिआवश्यक होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लिवर शरीर का एक बेहद अहम हिस्सा होता है जिसका स्वस्थ रहना अतिआवश्यक होता है। लिवर की सेहत के ऊपर कोई भी प्रभाव पड़ता है तो शरीर को कई प्रकार के दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। लिवर में खराबी आने का मुख्य कारण हमारी डाइट और लाइफस्टाइल होती है। यदि हम अपने खान-पान और डाइट में सही तरीके से ध्यान देते हैं तो लिवर से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर होती हैं। वहीं शरीर भी स्वस्थ बना रहता है।

एनर्जी ड्रिंक्स: एनर्जी ड्रिंक्स में कई सारे ऐसे तत्व होते हैं जो आपको एनर्जी देने का काम करते हैं, लेकिन इसके लगातार सेवन से लिवर डैमेज होने का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इनका सेवन कभी-कभी ही करें और ज्यादा मात्रा में इसके सेवन को अवॉयड करे।
शुगर युक्त ड्रिंक्स का ज्यादा मात्रा में सेवन: शुगर युक्त ड्रिंक्स न केवल आपके ब्लड शुगर को बढ़ाता है बल्कि ये लिवर कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से आपके शरीर में फैट भी एकत्रित होने लग जाता है। इसलिए यदि शुगर युक्त ड्रिंक्स का अधिक मात्रा में सेवन करना पसंद करते हैं तो इसे आपको कंट्रोल करने कि जरूरत होती है।
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन- यदि आप सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते हैं तो आपको इसे कंट्रोल करने कि आवश्य्कता होती है क्योंकि रिसर्च के अनुसार जो व्यक्ति सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन अधिक करते हैं उनमें फैटी लिवर होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए कम से कम ही पिएं।
मलाई वाला दूध: बहुत से लोगों को दूध के साथ मलाई का सेवन करना बेहद पसंद होता है लेकन क्या आपको पता है कि मलाई वाला दूध रोज पीने से फैटी लिवर से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं आ सकती हैं। वहीं मलाई में फैट की मात्रा ज्यादा होने से ये शरीर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कभी-कभी ही इसका सेवन करें।

Next Story