लाइफ स्टाइल

सावन में व्रत के दौरान इन चीजों का सेवन देता है शरीर को उर्जा

Kiran
23 July 2023 2:37 PM GMT
सावन में व्रत के दौरान इन चीजों का सेवन देता है शरीर को उर्जा
x
व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ी दौलत मानी जाती है उसका स्वस्थ शरीर। आप चाहे कितना भी पैसा कमा ले, लेकिन आपका स्वास्थ्य स्वस्थ नहीं है तो पूरी धन-दौलत व्यर्थ हैं। इसलिए सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं। खासकर सावन के महीने में सेहतमंद रहना जरूरी होता हैं नहीं तो व्रत करने के बाद ताकत नहीं बचती हैं। इसलिए ऐसे आहार लेना चाहिए जो शरीर को ताकत दें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर को ताकत और ऊर्जा दे।
* टमाटर
टमाटर बेहद ही लाभकारी होता है शरीर के मजबूती के तौर पर। अगर किसी को भी अपने शरीर में कमजोरी लग रही हो तो उसे ताजे टमाटर का सूप पी लेना चाहिए ऐसा करने से आपकी भूख भी बढ़ जाएगी। शरीर में खून की भी कमी को टमाटर दूर करता है। टमाटर हमारे शरीर में कमजोरी को ठीक करता है और टमाटर का सूप पीने से चेहरे का ग्लो भी बना रहता है। टमाटर का सूप रोज दिन में एक बार पीना अच्छा होता है।
* दूध
दूध भी शरीर में कमजोरी को दूर करने में लाभकारी होता है। दूध से शरीर में शक्ति भी आती है। सर्दी में अगर पुरुष केसर वाला दूध पीते हैं तो उनमें शक्ति आती है। दूध में बदाम डालकर पीएं तो कमजोरी और थकान नहीं होती है। बदाम 4-5 ही डालें दूध में इसे ज्यादा नुकसान दे सकते हैं।
* खजूर
देसी खजूर शरीर के लिए अच्छा होता है। इसमें टॉनिक होता है। खजूर व्यक्ति की शक्ति में बाधा डालता है। 4-5 से पांच खजूर खाने से शरीर में कमजोरी दूर होती है।आमरोज सुबह उठकर मीठे आम खाने से शरीर में कमजोरी कम होती है लेकिन यह ध्यान रखें कि आम खाने के बाद सोंठ वाला दूध पी लें तो कमजोरी खत्म हो जाती है। दूध में छुहारे डालकर पीएं तो शरीर के लिए ओर भी अच्छा होता है। दूध के अंदर आम का रस डालने से शरीर में कमजोरी भी दूर होती है।
* गन्ना
गन्ना हमारे शरीर के लिए एक बहुत बढ़िया टॉनिक का काम करता है गन्ना खाने से या चूसने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती है। इससे पेट की गर्मी दूर हो जाती है और शरीर को एक नई शक्ति मिलती है। गन्ना हमारे शरीर को तगड़ा तो करता ही है साथ में हमारे दांतो को भी बहुत मजबूत बना देता है। अगर आपको कही देसी खाद वाला गाना मिल जाए तो उसके जैसी कोई चीज नहीं है। जब गन्ने का मौसम हो तो दिन में एक बार गन्ना अवश्य चूस लेना चाहिए।
* गाजर
गाजर का हलवा शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक प्रदार्थ है। अगर कोई कमजोर व्यक्ति गाजर का हलवा खाना शुरू कर देता है तो उसकी कमजोरी दूर हो जाती है और वह धीरे-धीरे ताकतवर होना शुरू हो जाता है। गाजर का रस पीते रहने से शरीर में चर्बी बननी शुरू हो जाती है। अगर दुबले और कमजोर व्यक्ति इसका हर रोज इस्तेमाल करें तो उनका शरीर मोटा होना शुरु हो जाता है | इसलिए गाजर एक बहुत ही गुणकारी वस्तु है।
Next Story